टेलीविजन के जाने माने एक्टर शरद मल्होत्रा (Sharad Malhotra) शादी के बंधन में बंध गए हैं। शरद ने दिल्ली की फैशन डिजाइनर रिप्सी भाटिया (Ripci Bhatia) से शादी की है। शरद और रिप्सी ने सिख रीति रिवाज से गुरुद्वारे में सात फेरे लिए और अब हिंदू रीत से शादी करेंगे। सोशल मीडिया पर रिप्सी और शरद की शादी की तस्वीरें छाई हुई हैं।
विज्ञापन
2 of 9
Sharad Malhotra and Ripci Bhatia wedding
- फोटो : instagram
इस खास मौके पर दुल्हन बनीं रिप्सी ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ था। इसके साथ ही गोल्डन ज्वैलरी कैरी की हुई थी। जबकि शरद मल्होत्रा ने सफेद शेरवानी के साथ गुलाबी रंग की पगड़ी पहने हुए थे। साथ ही हाथ में कृपाण पकड़े हुए हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में यह दोनों कपल गुरुद्वारे में फेरे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 9
Sharad Malhotra and Ripci Bhatia
- फोटो : instagram
अब जरा इस तस्वीर को देखिए। इस तस्वीर में यह दोनों गुरुद्वारे के रजिस्टर में साइन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों एक साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
4 of 9
Sharad Malhotra and Ripci Bhatia
- फोटो : instagram
गुरुद्वारे में शादी करने के बाद न्यूली वेड कपल ने मीडिया के सामने जमकर पोज दिए। दोनों गले में फूलों की माला पहने हुए थे। वहीं उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।
विज्ञापन
5 of 9
ripci bhatia
- फोटो : instagram
शादी के अलावा इन दोनों की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें भी सामने आई हैं। मेहंदी के फंक्शन में रिप्सी ने नीले रंग की ड्रेस पहनी हुई थी। इस तस्वीर में वह हाथों की मेहंदी दिखाते हुए नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
6 of 9
Sharad Malhotra and Ripci Bhatia
- फोटो : instagram
यह तस्वीर भी मेहंदी के फंक्शन की है। इस तस्वीर में रिप्सी और शरद एक दूजे के प्यार में खोए हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
7 of 9
Sharad Malhotra and Ripci Bhatia
- फोटो : instagram
मेहंदी फंक्शन के अलावा शरद मल्होत्रा का हल्दी सेरेमनी का भी वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में परिवार के सदस्य शरद को हल्दी लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
8 of 9
Sharad Malhotra and Ripci Bhatia
- फोटो : twitter
संगीत सेरमेनी में इन दोनों कपल ने रोमांटिक डांस किया था। इन दोनों के डांस का यह वीडियो देखिए...