भारत में शायद ही कोई ऐसा हो जिसने शक्तिमान न देखा हो। बच्चे तो बच्चे, बड़ों ने भी पूरे चाव से यह सीरियल देखा है। इसका हर एक किरदार और डायलॉग आज भी लोगों के जहन में हैं। यह सीरियल 2005 में खत्म हुआ था। देखिए, 10 साल बाद अब कैसे दिखते हैं इसके मुख्य कलाकार।
विज्ञापन
तस्वीरें: इतने सालों बाद किस हाल में हैं 'शक्तिमान', 'किलविश', 'डॉ जैकॉल'
2 of 7
गंगाधर विद्याधर मायाधर ओमकारनाथ शास्त्री उर्फ सबका हीरो शक्तिमान का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना अब 58 साल के हो चुके हैं। उन्होंने आखिरी बार दो साल पहले सीरियल प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा में काम किया था।
विज्ञापन
तस्वीरें: इतने सालों बाद किस हाल में हैं 'शक्तिमान', 'किलविश', 'डॉ जैकॉल'
3 of 7
सीरियल की गीता विश्वास यानी वैष्णवी महांत अब 41 साल की हो चुकी हैं। आजकल वो सीरियल टशन-ए-इश्क में आ रही हैं। इससे पहले वो सपने सुहाने लड़कपन के में भी काम कर चुकी हैं।
तस्वीरें: इतने सालों बाद किस हाल में हैं 'शक्तिमान', 'किलविश', 'डॉ जैकॉल'
4 of 7
'पावर' जैसे एक शब्द के तकिया कलाम से अपनी ताकत दिखाने वाले डॉ जैकॉल का किरदार निभाया था ललित परिमू ने। वे कई फिल्मों में भी अहम रोल निभा चुके हैं।
विज्ञापन
तस्वीरें: इतने सालों बाद किस हाल में हैं 'शक्तिमान', 'किलविश', 'डॉ जैकॉल'
5 of 7
शक्तिमान को परेशान करने वाली काली बिल्ली शलाका के रोल में थीं अश्विनी कालसेकर। अश्विनी कई जाने माने धारावाहिकों और फिल्मों का हिस्सा रही हैं। आजकल वे सीरियल इतना करो न मुझे प्यार में काम कर रही हैं। उनकी उम्र 45 साल है।
विज्ञापन
तस्वीरें: इतने सालों बाद किस हाल में हैं 'शक्तिमान', 'किलविश', 'डॉ जैकॉल'
6 of 7
शक्तिमान को सही राह दिखाने वाले महागुरू का रोल निभाया था टॉम ऑल्टर ने। वे 65 साल के हो चुके हैं।
तस्वीरें: इतने सालों बाद किस हाल में हैं 'शक्तिमान', 'किलविश', 'डॉ जैकॉल'
7 of 7
और सीरियल के मुख्य विलेन थे तमराज किलविश जिन्होंने अंधेरा कायम रखने की बहुत कोशिश की। किलविश का किरदार निभाने वाले कालाकार हैं सुरेंद्र पाल। सुरेंद्र अभी 62 साल के हैं। वे आजकल धारावाहिक सूर्यपुत्र कर्ण में काम कर रहे हैं।