Shailesh Lodha
- फोटो : social media
कोई प्रोड्यूसर एक्टर से बड़ा नहीं
एक्टर ने कहा कि शायद मैं वही हूं जिसने आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि जो लोग दूसरों की प्रतिभाओं से कमाते हैं वह लोग प्रतिभाशाली व्यक्ति से बड़े नहीं हो सकते हैं। दुनिया में कोई भी प्रोड्यूसर किसी कलाकार से बड़ा नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि वे व्यापारी हैं ये हमें समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं एक कवि और अभिनेता हूं, जब कोई भी मेरी प्रतिभा पर या फिर मेरे अभिनेता या कवि होने पर कोई व्यापार हावी होगा तो मैं आवाज जरूर उठाऊंगा।