फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन थीं सेजल शर्मा जिसने कर लिया सुसाइड, टीवी पर डेब्यू से पहले आमिर संग भी कर चुकीं काम

Sat, 25 Jan 2020 10:59 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
sejal sharma, aamir khan - फोटो : social media
टीवी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री सेजल शर्मा ने मुंबई में अपने आवास पर आत्महत्या कर ली है। स्टार प्लस के सीरियल 'दिल तो हैप्पी है जी' से सेजल को काफी पॉपुलरिटी मिली थी। सेजल आमिर खान के साथ भी काम कर चुकी हैं। चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
sejal sharma - फोटो : social media
सेजल राजस्थान के उदयपुर की रहने वाली थीं। अभिनय के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए वो मुंबई पहुंचीं। स्टार प्लस के सीरियल 'दिल तो हैप्पी है जी' से उन्होंने टीवी की दुनिया में डेब्यू किया। इस सीरियल से पहले सेजल कई एड फिल्मों में काम कर चुकी थीं।
विज्ञापन

3 of 6
sejal sharma - फोटो : social media
सेजल ने आमिर खान के साथ Vivo फोन के लिए एक विज्ञापन फिल्म किया था। सेजल आमिर से मिलने के बाद काफी खुश थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर आमिर के साथ तस्वीरें शेयर कर खुशी जाहिर की थी। सेजल ने आमिर के साथ काम करने के अनुभव को यादगार बताया था।

4 of 6
Sejal Sharma - फोटो : Instagram
सीरियल और विज्ञापनों के अलावा सेजल ने बीइंग इंडियन की एक वेब शो भी कर चुकी थीं। इस वेब शो का नाम 'आजाद परिंदे' था। शो दो ग्रुप्स पर आधारित था जिन्हें अपनी मर्जी के बिना ट्रिप पर साथ में जाना पड़ता है। शो में सेजल स्वीटी नाम के किरदार में थीं। 
विज्ञापन

5 of 6
sejal sharma - फोटो : social media


सेजल बॉलीवुड की बड़ी फैन थीं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को देखें तो पता चलता है कि उन्हें डांस का बेहद शौक था। सोशल मीडिया पर सेजल अपने डांस और मस्ती करने के वीडियो शेयर करती रहती थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sejal sharma - फोटो : social media
पुलिस ने बताया कि सेजल के घर से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उन्होंने खुदकुशी की वजह निजी बताई है। सेजल अपनी निजी जिंदगी में काफी परेशान चल रहीं थीं। पुलिस इसे मनोरंजन जगत के ग्लैमर में फंसकर डिप्रेशन में जाने का एक और मामला मानकर चल रही है। इस बारे में मीरा रोड थाने में एक्सिडेंटल डेथ रिपोर्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

एक्ट्रेस सेजल शर्मा की मौत पर आया करीबी दोस्त का बयान, बताई सुसाइड करने की वजह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें