फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sayantani Ghosh: बॉडी शेमिंग पर छलका सायंतनी घोष का दर्द, बोलीं- ब्रेस्ट साइज पर सुने हैं भद्दे कमेंट

Sat, 12 Mar 2022 10:14 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सायंतनी घोष - फोटो : social media
टीवी और बॉलीवुड स्टार्स को बॉडी शेमिंग का अक्सर सामना करना पड़ता है। अब तक कई सेलेब्स बॉडी शेमिंग पर खुलकर बोलते हुए नजर आए हैं। वहीं, अब सायंतनी घोष ने इस मुद्दे पर बात की है। सायंतनी टेलीविजन इंडस्ट्री की पॉपुलर अभिनेत्री हैं, जिन्होंने कई सीरियल्स में काम किया है। लेकिन फैंस सायंतनी को उनके नागिन वाले अवतार के लिए जानते हैं। उन्होंने इस सीरियल से घर-घर में पहचान हासिल की। हाल ही में, सायंतनी घोष ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वह भी बॉडी शेमिंग का सामना कर चुकी हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी खुलासा किया कि वह टीनेज की उम्र में ब्रेस्ट साइज से जुड़े सवालों का भी सामना कर चुकी हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सायंतनी घोष - फोटो : social media
दरअसल, सायंतनी घोष ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने टीनेज से ही भद्दे कमेंट्स सुने हैं। अभिनेत्री ने कहा कि जहां तक मुझे याद है, मैंने छोटी उम्र में ही ऐसे कमेंट्स का सामना किया है। तब मैं उन बातों से डरती थी। मुझे समझ ही नहीं आता था कि मेरे साथ ही ऐसा क्यों हो रहा है। ऐसी चीजों ने मुझपर निशान छोड़े हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
सायंतनी घोष - फोटो : social media
सायंतनी घोष ने ब्रेस्ट साइज पर कमेंट्स भी झेले हैं। इस बारे में अभिनेत्री ने बताते हुए कहा कि एक महिला ने मुझसे कहा था कि तुम्हारा सीना सपाट नहीं है। तुम तो काफी ठीक-ठाक हो। तुम्हारे ब्रेस्ट साइज को देखकर ऐसा लगता है कि तुम काफी सेक्स करती है ना। सायंतनी ने आगे बताया कि तब मुझे समझ नहीं आया था कि उनका क्या मतलब था। तब मैं वर्जिन थी। मुझे लगता था ये क्या हो रहा है। जाने-अनजाने ही ये सब चीजें डरावनी लगती थीं।

4 of 5
सायंतनी घोष - फोटो : social media
सायंतनी घोष सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बॉडी शेमिंग पर अपने विचार रख चुकी हैं। अभिनेत्री ने वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे पर एक नोट शेयर किया था, जिसमें सायंतनी घोष ने बताया था कि एक शख्स ने उनसे उनके ब्रेस्ट का साइज पूछा था। हालांकि, अभिनेत्री ने उस व्यक्ति को करारा जवाब दिया था। इस पोस्ट में अभिनेत्री ने लोगों की सोच पर सवाल उठाए थे और कहा था कि सिर्फ दिल का साइज की मैटर करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सायंतनी घोष - फोटो : social media
सायंतनी घोष के करियर की बात करें तो वह कई टीवी सीरियल का हिस्सा रह चुकी हैं। वह नागिन और संजीवनी में नजर आई थीं। इसके अलावा, वह नच बलिए और बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी हैं। बता दें कि सायंतनी घोष ने बीते साल ही अपने बॉयफ्रेंड अनुग्रह तिवारी संग शादी रचाई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें