Shivlekh Singh
- फोटो : instagram
शिवलेख के पिता ने स्पॉटब्वॉय से इंटरव्यू के दौरान उस कार एक्सीडेंट के वक्त क्या हुआ था बताया। शिवलेख के पिता शिवेंद्र ने बताया- 'हम कुछ निजी काम से बिलासपुर गए हुए थे, हम वापस घर आ रहे थे और सब खत्म हो गया। ड्राइवर को चोट आई, मेरी पत्नी और मैं ब्लैक आउट हो चुके थे। जब हमें होश आया तो पता चला कि हमारा बेटा जा चुका है। मुझे नहीं पता कि किस चीज ने उसे मारा, वह ना तो फ्रंट सीट पर बैठ था। हमें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन..' ट्रक ड्राइवर की गलती थी और मुझे नहीं पता कि उसे गिरफ्तार किया गया या नहीं।'