फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ससुराल सिमर का' एक्टर ICU में भर्ती, इस अटैक के बाद हो गई ऐसी हालत

Mon, 21 Jan 2019 07:51 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ashiesh Roy - फोटो : twitter
टेलीविजन के मशहूर एक्टर आशीष रॉय के फैंस के लिए बुरी खबर है। खबरों की मानें तो आशीष रॉय को पेरालिसिस अटैक आया है जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आशीष की खराब तबीयत की जानकारी विनता नंदा ने फेसबुक पर पोस्ट करके दी। आशीष रॉय कई सारे टीवी सीरियल में काम कर चुके हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
vinta nanda - फोटो : twitter
विनता नंदा ने फेसबुक पर लिखा - 'अर्जेंट, प्रमिता मुखर्जी ने मुझे बताया कि आशीष रॉय आईसीयू में हैं। किसी ने क्या उनके परिवारवालों से बात की? कृपया प्रमिता से बात करें। स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक आशीष शूटिंग करने जाने वाले थे। इस दौरान उन्होंने ड्राइवर को बुलाया। कहा जाता है कि जब ड्राइवर पहुंचा तो आशीष को चलने में दिक्कत हो रही थी। यहां तक कि वह गिरने वाले भी थे।' 
विज्ञापन

3 of 5
Ashiesh Roy - फोटो : twitter
जानकारी के मुताबिक ड्राइवर ने आशीष की हालत को देखकर तुरंत उन्हें जुहू के अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में आशीष से मिलने उनके करीबी दोस्त पहुंच रहे हैं जिसमें टीना घई और जया भट्टाचार्य का नाम शामिल है। इस खबर की पुष्टि टीना घई ने की। 

4 of 5
Ashiesh Roy - फोटो : twitter
टीना के मुताबिक जब ड्राइवर आशीष को लेने पहुंचे तो उन्होंने अपना बायां कंधा ब्लॉक होने की बात कही थी। 2 साल में यह दूसरा पेरालाइसिस अटैक है। टीना के अनुसार आशीष रॉय वेंटिलेटर पर नहीं है लेकिन उनका बायां हिस्सा प्रभावित हो गया है। कहा जा रहा है कि ब्रेन स्कैन भी हो गया है और जल्द ही रिपोर्ट मिल जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ashiesh Roy - फोटो : twitter
आपको बता दें, आशीष रॉय ने अपने करियर की शुरुआत साल 1997 में बनेगी अपनी बात सीरियल से की थी। इसके साथ ही 'दम दमा दम', 'दायरे', 'बा बहू' और बेबी', 'ससुराल सिमर का' , 'मेरे अंगने में', 'कुछ रंग प्यार के' जैसे सीरियल शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें