रोसेस का किरदार निभाने वाले एक्टर राजेश कुमार को कौन नहीं जानता। राजेश को टेलीविजन इंडस्ट्री में 19 साल हो चुके हैं। जिसमें उन्होंने एक से बढ़कर एक किरदार निभाए। हाल ही में उन्होंने ऐसा फैसला लिया है जिसने टीवी इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Rajesh Kumar
राजेश आखिरी बार 'साराभाई वर्सेज साराभाई' सीरियल में नजर आए थे। हाल ही में उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ा इतना बड़ा फैसला लिया है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जानकारी के मुताबिक राजेश कुमार ने बिहार के एक गांव को स्मार्ट बनाने का फैसला लिया है। जिसके लिए न केवल उन्होंने शहर की लाइफ बल्कि एक्टिंग करियर को भी हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
3 of 5
Rajesh Kumar
Times of India से इंटरव्यू के दौरान राजेश कुमार ने अपने इस फैसले के बारे में बताया। राजेश ने कहा - 'मैं आम के पेड़ के नीचे बैठा था तभी मेरे दिमाग में यह ख्याल आया।' राजेश बिहार के गांव बर्मा को स्मार्ट सिटी बनाना चाहते हैं। इसी चाहत को पूरा करने के लिए वह जोर शोर से जुटे हैं।
4 of 5
Rajesh Kumar
राजेश ने कहा - 'जब कोई एक्टर दूसरा काम करता है तो लोग कहते हैं कि उन्हें काम नहीं मिल रहा होगा। मेरे मामले में थोड़ा केस अलग है। मुझे जैसे काम के प्रस्ताव मिल रहे थे वो बिल्कुल भी चैलेंजिंग नहीं थे।'
आपको बता दें, राजेश कुमार ने 1999 में 'एक महल हो सपनों का' सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद देश में निकला होगा चांद,कुसुम और खिचड़ी में नजर आए। राजेश ने ज्यादातर सीरियल में कॉमेडी रोल ही किए हैं।