'बिदाई' सीरियल से टेलीविजन की दुनिया में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस सारा खान हमेशा विवादों से घिरी रहती हैं। 'बिग बॉस' में ब्वॉयफ्रेंड साथ शादी रचाई तो वहीं कुछ दिनों बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। वहीं अब सारा खान लिप जॉब सर्जरी की वजह से चर्चा में हैं। तस्वीर में सारा के होंठ थोड़े अजीब लग रहे है जिससे ऐसा कहा जा रहा है कि सर्जरी गलत हुई है। इस बीच सारा का बयान सामने आया है जिसमें वह अपनी सर्जरी को सही ठहरा रही हैं।