फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या सपना चौधरी ने गुपचुप तरीके से इस शख्स से कर ली शादी? ये है वायरल खबर का सच

Mon, 16 Mar 2020 12:58 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sapna choudhary - फोटो : social media
बिग बॉस से घर-घर मशहूर हुईं सपना चौधरी के फैंस उनके बारे में हर छोटी सी छोटी बात जानना चाहते हैं। फैंस उनके डांस मूव्स के दीवाने हैं। अब ऐसी खबर आ रही है कि सपना अपने करोड़ों चाहने वालों का दिल तोड़कर शादी के बंधन में बंध गई हैं। इस वायरल हो रही तस्वीर का सच क्या है आइए जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
sapna choudhary - फोटो : social media
सपना की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें सपना दुल्हन बनीं नजर आ रही हैं और कार में बैठी हैं। एक अन्य तस्वीर में सपना एक शख्स के साथ खड़ी हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि सपना ने इसी शख्स से शादी कर ली। 
विज्ञापन

3 of 5
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, जिस तस्वीर में सपना दुल्हन बनी हुई हैं वो उनके किसी एल्बम का हो सकता है। दूसरी तस्वीर में वो एक शख्स के साथ खड़ी हैं उसका नाम वीर साहू है। वीर साहू को दूसरा बब्बू मान कहा जाता है। वीर हरियाणा के मशहूर कलाकार हैं जो कई हरियाणवी और पंजाबी गानों में नजर चुके हैं। वीर के साथ सपना की जो फोटो वायरल हो रही है वो छह महीने पुरानी है।

4 of 5
sapna choudhary - फोटो : social media
सच्चाई ये है कि सपना की शादी अभी तक नहीं हुई है। हां उनका परिवार उनकी शादी की तैयारियों में जरूर जुटा हुआ है। सपना अभी गुरुग्राम में रह रही हैं। करीबी कलाकारों के मुताबिक, सपना वीर साहू के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी। शादी की तारीख का एलान जल्द ही किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sapna Choudhary - फोटो : instagram
सपना चौधरी ने बिग बॉस सीजन 11 में हिस्सा लिया था। उन्होंने अपनी अदाओं से सभी का दिल जीत लिया। बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद तो सपना चौधरी जैसे चारों ओर छा सी गईं। अब वो देश भर में स्टेज शो कर रही हैं। यही नहीं सपना ने कई फिल्में की हैं और यूट्यूब पर उनके गाने धूम मचा रहे हैं।  

'कोरोना वायरस' का बॉलीवुड पर असर, कोई बिता रहा परिवार संग समय तो कोई लगा है अलमारी साफ करने में
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें