फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपना चौधरी ने इस कंटेस्टेंट को दी धमकी, कहा- 'जूतियां मारकर चेहरा बिगाड़ दूंगी'

Fri, 06 Oct 2017 08:42 AM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 8
सपना चौधरी
बिग बॉस 11 में पहले हफ्ते के नॉमिनेशन के बाद घर वाले एक-दूसरे के खिलाफ खड़े हो गए हैं। पिछली रात को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में शिल्पा शिंदे ‌और विकास गुप्ता के ‌अलावा सपना चौधरी का भी गुस्सैल हरियाणवी रूप देखने को मिला।
विज्ञापन

2 of 8
ज्योति कुमारी
सपना चार दिन से चुपचाप अपना खेल खेल कर रही थीं। लेकिन कल उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी और ज्योति कुमारी पर बरस पड़ीं। गार्डन में अर्शी और सपना ज्योति के बारे में कुछ बात कर रही थीं। तभी ज्योति आकर अर्शी को छेड़ने लगती हैं।

पढ़ें- देवसेना के दिल में उतरे बाहुबली, जल्द ले सकते हैं सात फेरे
विज्ञापन

3 of 8
सपना चौधरी
तभी ज्योति सपना से भी कुछ ऐसा कहती हैं कि दोनों में बहस शुरू हो जाती हैं। सपना ज्योति को समझाते हुए कहती हैं कि लोगों के बारे में पता रखो तो ज्योति कहती हैं कि वो घर में रहने आई हैं किसी के बारे में पता करने नहीं।

पढ़ें- Bigg Boss 11: घर छोड़ना चाहती हैं सपना चौधरी, दाऊद के दामाद से किया चौंकाने वाला खुलासा

4 of 8
सपना चौधरी
तब सपना ज्योति से बोलती हैं कि वो अपना सेंस ऑफ ह्यूमर अपने पास रखें और उन्हें सेंस ऑफ ह्यूमर देने की कोशिश ना करें। इसी के चलते दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो जाता है। बात इतनी बढ़ती है कि सपना ज्योति से कहती हैं कि तुम बहुत बदतमीज हो। तुम्हारे मां-बाप ने तुम्हें यही सिखाया है।

पढ़ें- पहली बार सामने आईं सपना चौधरी की मां, Bigg Boss में जाने को लेकर किए बड़े खुलासे
विज्ञापन

5 of 8
सपना चौधरी
मां-बाप का नाम लेते ही ज्योति भी भड़क गईं और दोनों में जमकर बहस हुई। सपना भी हरियाणवी स्टाइल में ज्योति को डांटती दिखीं। सपना ने ज्योति से कहा कि तुम साइको हो और तुम्हें अपना इलाज कराने की जरूरत है।
विज्ञापन

6 of 8
सपना चौधरी
अंदर आकर सपना घरवालों को बताती हैं कि ज्योति उनके साथ बदतमीजी कर रही है और उंगली दिखाकर बात कर रही है। अगर अबकी बार उसने उंगली दिखाई तो उसकी उंगली काटकर ऐसी जगह गाड़ दूंगी कि कुछ करने लायक नहीं रहेगी।
विज्ञापन

7 of 8
सपना चौधरी
इसके बाद सपना लगतार ज्योति पर बरसती रहीं। कहती रहीं कि अपनी जूती से इसके चेहरे का नक्‍शा बिगाड़ दूंगी। मैं इसको बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करूंगी। चाहे मुझे घर से बाहर क्यों ना निकाल दिया जाए। सपना का ये रूप पहली बार सबके सामने आया।
विज्ञापन

8 of 8
सपना चौधरी
सपना के फैंस जरूर उन्हें आगे भी घर में इसी रोमांच के साथ देखना चाहते हैं। लेकिन इन सब में बिहार की ज्योति कुमारी अलग-थलग पड़ गईं। सारे घर वाले एक तरफ और ज्योति एक तरफ हो गईं। आगे आने वाले एपिसोड और भी मजेदार होने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें