जबसे सपना चौधरी बिग बॉस में गई हैं तब से फैंस उनके बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक हैं। सपना चौधरी से जुड़ी हर खबर फैंस जानना चाहते हैं। हाल ही में सपना ने बिग बॉस के घर में अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले हैं।
विज्ञापन
2 of 9
सपना चौधरी
सपना ने अपने दिल की सारी बातें प्रियांक को बताई। वैसे तो वीकेंड पर प्रियांक घर से बाहर हो गए हैं। ये बात तब की है जब प्रियांक घर में ही थे। प्रियांक और सपना घर में खाना बना रहे थे।
विज्ञापन
3 of 9
सपना चौधरी
तब प्रियांक ने सपना से पूछा कि आपके घर में कौन-कौन है। सपना ने बताया कि उनके घर में एक छोटा भाई, बड़ी बहन और मम्मी हैं। बहन शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे भी हैं। सपना ने अपनी बहन को लेकर भी खुलासा किया।
इस लिंक में जाकर जानें कि सपना चौधरी ने अपने पहले प्यार के बारे में और क्या-क्या कहा
4 of 9
प्रियांक
उन्होंने कहा कि बहन की दो शादियां हुईं लेकिन दोनों फेल। इसलिए उनका लड़कों पर से विश्वास उठ गया। इसीलिए उन्होंने आज तक शादी नहीं की। सपना ने ये भी बताया कि उनको एक लड़का पसंद है।
विज्ञापन
5 of 9
सपना चौधरी
सपना ने कहा, 'जिन लड़कों ने मुझे पसंद किया वो मुझे कभी पसंद नहीं आए। और मैं जिसे पसंद करती हूं वो किसी काम का नहीं है। उससे कुछ कहना ही बेकार है। मैं शादी-वादी नहीं करना चाहती। मेरा फोकस पैसों पर है।'
विज्ञापन
6 of 9
सपना चौधरी
सपना ने आगे कहा, 'मेरे दोस्त बहुत कम हैं। स्कूल में भी दोस्त नहीं रहे। लड़कियां तो मुझे बहुत चीप लगती हैं। वो स्कूल में सीरियल की बातें करती थीं। जो मुझे कभी पसंद नहीं आई। मैं सबसे पीछे बैठती थी और फ्री पीरियड में सो जाती थी।'
विज्ञापन
7 of 9
सपना चौधरी
सपना ने इसकी वजह भी बताई। सपना ने कहा, 'मैं रात में शो करके आती थी और सुबह स्कूल जाती थी। इसलिए स्कूल में सोती थी। टीचर भी मुझसे कहते थे कि सो जाओ क्योंकि उन्हें पता होता था कि मैं शो करके आई हूं।'
8 of 9
सपना चौधरी
सपना ने ये भी बताया कि उनके पिता की मौत कैसे हुई थी। सपना ने कहा, 'मेरे पिता की मौत के बाद मैंने डांस करना शुरू कर दिया था। उनके इलाज में बहुत कर्ज हो गया था। घर तक गिरबी रख दिया था। पिता को हार्ट अटैक आया था। वो बहुत शराब पीने लगे थे।'
सपना ने आगे कहा, 'मेरे मम्मी पापा की लव मैरिज हुई थी। उन्होंने भागकर शादी की थी। मैं तो कुछ भी नहीं, मेरी मम्मी तो हूर थीं। इसीलिए तो मेरा पापा फिसल गए थे उनपर।' सपना की ये सारी बातें अब तक तक छिपी हुई थीं। जिन्हें सपना ने खुद खोला है।