फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: कहीं सपना चौधरी को निकालना मेकर्स की चाल तो नहीं!

Mon, 27 Nov 2017 04:34 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 4
Sapna Chaudhary
जिस बिग बॉस में जाकर लोग गेम खेलते हैं, उसी बिग बॉस ने इतना बड़ा गेम कर दिया। सपना चौधरी का शो से बाहर जाना सिर्फ उनके फैन्स के लिए ही नहीं बल्कि कंटेस्टेंट्स के लिए भी किसी शॉक से कम नहीं है। बहरहार, राहत की बात ये है कि शो की बदौलत सपना चौधरी को अब रेमो डिसूजा जैसे नामी फिल्ममेकर के साथ काम करने का मौका मिलेगा।
बहरहाल, हमारी पड़ताल में कुछ ऐसी बातों का पता चला है कि सपना चौधरी के एलिमिनेशन की स्क्रिप्ट आखिरी वक्त में बदली गई। इसके पीछे शो के मेकर्स की एक सोची समझी चाल थी। ये बातें हवा-हवाई नहीं हैं। आगे की स्लाइड्स में सबूत भी देख लें...
विज्ञापन

2 of 4
Sapna Chaudhary
1. कंटेस्टेंट्स को सबक सिखाना बिग बॉस 11 की टीआरपी गिरती जा रही है। यह बमुश्किल टॉप-10 की लिस्ट में शामिल हो पाता है। ऐसे में मेकर्स चाहें जितने भी ट्विस्ट्स लाएं, सारा मामला कंटेस्टेंट्स के गेम खेलने पर निर्भर करता है। तभी तो लग्जरी बजट टास्क हारने के बावजूद विकास की बिग बॉस ने तारीफ की थी क्योंक जिस तरह उन्होंने गेम खेला, पूरा एपिसोड मनोरंजक मन गया। इसके जरिये मेकर्स का इशारा साफ था, 'दिल से नहीं दिमाग से खेलो'
विज्ञापन

3 of 4
Sapna Chaudhary
2. शो की USP की रख ली लाज

बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स के बीच अगर प्यार मोहब्बत होने लगे, सब एक दूसरे के लिए त्याग की मूर्ति बन जाएं तो फिर शो चलेगा कैसे? यही वजह है कि सपना को निकालना जरूरी था ताकि कंटेस्टेंट्स समझ पाएं कि दोस्ती यारी के चक्कर में वह अपने पांव पर कुल्हाड़ी मार रहे हैं। सपना के आउट होने के बाद सबकी अक्ल ठिकाने पर आ गई है। तभी को पुनीश-आकाश, अर्शी-शिल्पा तक की दोस्ती अचानक टूट गई है और पूरे हफ्ते ये सारे आपस में भिड़ते ही नजर आएंगे।
विज्ञापन

4 of 4
Sapna Choudhary
3. प्रीडिक्टेबल हो गया था शो
अब तक के जितने एलिमिनेशन हुए उसमें लगभग पहले से ही दर्शक अनुमान लगा लेते थे कि किसका पत्ता कट सकता है। इस हफ्ते भी माना जा रहा था कि पॉपुलैरिटी के मामले में प्रियांक हिना और सपना से काफी पीछे हैं, इसलिए इस हफ्ते वहीं आउट होंगे। ऐसे में मेकर्स ने फैसला किया कि जब तक दर्शकों को शॉक नहीं मिलेगा, जब तक शो प्रीडिक्टेबल रहेगा, शो का भला नहीं होगा। इसलिए इस हफ्ते एलिमिनेशन का तरीका भी अनोखा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें