टेलीविजन के सुपर स्टार कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों बहुत व्यस्त हैं। जब से 'द कपिल शर्मा शो' का दूसरा सीजन आया है, सेलीब्रेटी लगातार अपनी फिल्म का प्रमोशन करने आ रहे हैं। इन दिनों कपिल शर्मा और उनकी टीम सिर्फ शो पर फोकस कर रही है और इसके नतीजे भी उन्हें बहुत अच्छे मिल रहे हैं। आने वाले दिनों कपिल शर्मा शो में टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा और उनकी बहन अनम मिर्जा दिखाई देंगी। कपिल के सेट से एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें सानिया, कपिल की टांग खिंचाई करती दिख रही हैं।