फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोग समझते थे इन 5 टीवी एक्ट्रेस को है दूल्हे का इंतजार, असल में निकलीं शादीशुदा

Wed, 03 Apr 2019 04:41 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Sanaya, Roop and Sanaya - फोटो : file photo
बॉलीवुड हो या फिर टेलीविजन कई सारी एक्ट्रेस ऐसी हैं जिन्होंने अपनी पहचान लोगों से छुपा कर रखी। अगर दूसरे शब्दों में कहे तो लोग समझते थे कि इन एक्ट्रेस ने अभी तक शादी नहीं की है लेकिन असल में यह एक्ट्रेस शादीशुदा थीं। तो चलिए आज हम आपको टेलीविजन की ऐसी 5 एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं जिन्हें दूल्हा कई साल पहले मिल चुका है लेकिन लोगों को इस बात की कानों-कान खबर तक नहीं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Sana Amin Sheikh - फोटो : instagram
सना अमीन शेख 
सना अमीन शेख (Sana Amin Sheikh) 29 साल की हैं। सना टीवी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ रेडियो जॉकी भी हैं। सना को सबसे ज्यादा 'क्या मस्त है लाइफ' सीरियल के लिए जाना जाता है। इस सीरियल में सना ने ऋतु शाह का किरदार निभाया था। इसके अलावा सना 'जीत जाएंगे हम', 'गुस्ताख दिल', 'मेरा नाम करेगी रौशन' जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं। लोगों को ऐसा लगता है कि सना ने अभी तक शादी नहीं की है लेकिन हम आपको बता दें सना शादीशुदा है। सना ने साल 2016 में टीवी शो डायरेक्टर अयाज शेख से शादी कर ली थी। 
विज्ञापन

3 of 6
Pooja Sharma - फोटो : instagram
पूजा शर्मा
पूजा शर्मा भी शादीशुदा है। पूजा शर्मा (Pooja Sharma) ने भी साल 2016 में पुष्कर पंडित से शादी कर ली थी। पूजा शर्मा 'दिया और बाती हम' सीरियल में पूर्वी के रोल में नजर आई थीं। पूजा ने साल 2011 में रुक जाना नहीं सीरियल से डेब्यू किया था। इसके अलावा 'तू मेरा हीरो' सीरियल में भी नजर आई थीं। 

4 of 6
Roop Durgapal with Deepak - फोटो : file photo
रूप दुर्गापाल
फेमस सीरियल 'बालिका वधू' से रूप दुर्गापाल (Roop Durgapal) ने अपने करियर की शुरुआत की थी। इस सीरियल में रूप ने सांची का रोल निभाया था। इसके बाद 'बाल वीर', 'अकबर बीरबल', 'स्वरागिनी- जोड़ें रिश्तों का सुर', 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी', 'गंगा', 'वारिस' में नजर आईं। रूप ने दीपक नलेवाल से गुपचुप शादी रचा ली थी।
विज्ञापन

5 of 6
Shruti Rawat - फोटो : file photo
श्रुति रावत
'बड़ी दूर से आए हैं' सीरियल से मशहूर हुईं एक्ट्रेस श्रुति रावत भी शादीशुदा है। श्रुति रावत ने निखिल अगवानी से साल 2016 में शादी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Sanaya and Mohit - फोटो : file photo
सनाया ईरानी
बहुत लोगों को लगता है कि खुशी कुमारी गुप्ता का किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेस सनाया ईरानी Sanaya Irani) शादीशुदा नहीं है। हम आपको बता दें कि सनाया ने साल 2016 में मोहित सहगल से शादी कर ली थी। सनाया टेलीविजन के अलावा फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। इन फिल्मों में 'फना', 'सांवरिया' और 'पिहू' फिल्म शामिल है। सीरियल की बात करें तो सनाया ने 'लेफ्ट राइट लेफ्ट', 'कसम से', 'मिले जब हम तुम', 'दिल मिल गए' और 'इस प्यार को क्या नाम दूं' सीरियल शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें