फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंकअप: विशाल आदित्य सिंह संग रिश्ते पर सना मकबूल ने तोड़ी चुप्पी, पूछा- एक लड़की-लड़का दोस्त नहीं हो सकते क्या

Mon, 20 Sep 2021 10:53 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विशाल आदित्य सिंह - फोटो : Instagram
पिछले कुछ समय से टेलीविजन एक्ट्रेस सना मकबूल और विशाल अदित्य सिंह के रिश्ते को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं। दरअसल इन दोनों ने ही इस साल खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में भाग लिया था। जिसमें इन दोनों की एक शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली। लेकिन इन दोनों के रिश्ते की खबर ने तब जोर पकड़ा जब इन दोनों को साथ में एक डिनर डेट पर पपराजी ने अपने कैमरे में कैप्चर किया, इसी के साथ इन दोनों की तस्वीर पर बिग बॉस 14 की एक्स कंटेस्टेंट निक्की तंबोली ने कमेन्ट करते हुए लिखा, ‘हैप्पी मैरिड लाइफ’।

सना मकबूल ने रिश्ते पर कही ये बात

विशाल आदित्य सिंह के बाद अब सना मकबूल ने भी अपने और विशाल के रिश्ते पर चुप्पी तोड़ते हुए अपनी बात सामने रखी। एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता ये डेटिंग की खबरें कहा से आईं, क्योंकि हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं इसलिए ये हमारे लिए मायने नहीं रखता। हम दोनों अपने रिश्ते को लेकर पूरी तरह से क्लियर हैं और मैं नहीं चाहती किसी भी तरह से हमारी दोस्ती पर असर पड़े’।
विज्ञापन

2 of 5
विशाल आदित्य सिंह - फोटो : Instagram
हम दोनों सिंगल हैं

सना मकबूल ने आगे मीडिया से खास बातचीत करते हुए बताया कि, ‘हम दोनों ही सिंगल है। इसलिए हमें अपनी निजी जिंदगी में इन चीजों का कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। हम दोनों के ही कोई पार्टनर नहीं हैं’। इसके साथ ही सना ने एक करीबी दोस्त द्वारा किए गए ‘हैप्पी मैरिड लाइफ’ के कमेन्ट को लेकर भी सफाई दी।
विज्ञापन

3 of 5
विशाल आदित्य सिंह - फोटो : Instagram
हमारी टांग खींच रहे थे दोस्त

फोटो पर किए गए कमेन्ट को लेकर भी सना मकबूल ने सफाई देते हुए कहा, ‘वो सिर्फ हमारी टांग खींचने की कोशिश कर रहे थे। जैसे स्कूल और कॉलेज में नहीं होते हैं दोस्त बिलकुल वैसे ही। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा है और हमने भी इस चीज को मजाक में और अच्छे से ही लिया’।

4 of 5
सना मकबूल - फोटो : Instagram
अर्जुन के साथ क्यों नहीं जोड़ा नाम

अभिनेत्री ने स्वीकार करते हुए कहा कि लिंकअप की खबरें उन्हें परेशान करती हैं। सना ने कहा, ‘मैं एक लड़की हूं और लड़के मेरे दोस्त हो सकते हैं। हर समय ये डेटिंग की खबरें क्यों? क्या वो सिर्फ दोस्त नहीं हो सकते। कोई भी मेरे और अर्जुन के बारे में क्यों नहीं बात कर रहा? जबकि अर्जुन से मेरी दोस्ती अधिक गहरी है और मैंने कई तस्वीरें उनके साथ पोस्ट की हैं। उसके बारे में कोई नहीं कह रहा क्यों क्योंकि वो शादी-शुदा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सना मकबूल - फोटो : सोशल मीडिया
हम दोनों अपनी दोस्ती को लेकर क्लियर हैं

सना ने हालांकि ये बात साफ कर दी कि इस तरह के लिंकअप की खबरें उनके और विशाल की दोस्ती को किसी भी तरह से असर नहीं करती। सना मकबूल ने कहा, ‘ये चीजे मायने नहीं रखती, क्योंकि मैं आर विशाल अपनी दोस्ती को लेकर बहुत ही क्लियर है। हम अपनी दोस्ती को किसी भी कीमत पर खराब करने के लिए तैयार नहीं हैं’।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें