साल 2020 में कई अभिनेताओं ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या का मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि इसी बीच टेलीविजन अभिनेता समीर शर्मा भी अपने घर में फांसी के फंदे पर झूलते मिले। इसे आत्महत्या का मामला ही माना जा रहा है। अगर नजर डालें समीर के सोशल मीडिया अकाउंट पर तो उनका अकाउंट कुछ और ही कहता है। समीर के इंस्टाग्राम को देख लगता है कि उन्होंने पहले ही इस बात की ओर इशारा कर दिया था कि वो जिंदगी को लेकर निराश हो गए हैं।