फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'द कपिल शर्मा शो' में हो सकती है सिद्धू की वापसी, सलमान खान भी यही चाहते हैं?

Sun, 03 Mar 2019 09:03 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bollywood

पुलवामा हमले पर दिए राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू के विवादित बयान के बाद उनकी चौतरफा आलोचना हुई थी। नौबत यहां तक आ गई थी कि उन्हें कपिल शर्मा के कॉमेडी शो से दूर होना पड़ा। सोशल मीडिया पर भी यूजर्स ने सिद्धू को खूब घेरा। गौरतलब है कि सलमान खान चाहते हैं कि सिद्धू शो में वापसी करें।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
kapil sharma

कपिल शर्मा शो के निर्माता सलमान खान चाहते थे कि जब तक मामला ठंडा नहीं पड़ जाता तब तक सिद्धू शो से दूरी बनाए रखें। सलमान भी नहीं चाहते थे कि सिद्धू शो से बाहर हो। एक अखबार की खबर के मुताबिक, चैनल और सिद्धू के बीच एक करार हुआ है। वहीं, सोनी टीवी और सलमान को मामला शांत होने का इंतजार है ताकि वह उन्हें दोबारा शो में ला सके। 

विज्ञापन

3 of 5
सिद्धू विवाद में कूदें सलमान खान, दिया बड़ा बयान - फोटो : self
ऐसे में सलमान खान ने शो के मुख्य कलाकार कपिल शर्मा और सोनी टीवी वालों को हिदायत दी है कि वे इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से दूर रहें। वहीं, सिद्धू की पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से अच्छी दोस्ती है और इसी के चलते वह उनकी शपथ ग्रहण में भी गए थे। जिसके बाद से सिद्धू देशवासियों के निशाने पर आ गए थे। वहीं, फिर सिद्धू ने पुलवामा अटैक पर पाक की तरफदारी वाला बयान दिया तो उनकी और भी ज्यादा फजीहत होने लगी। 

4 of 5
कपिल शर्मा ने की सिद्धू की तरफदारी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल - फोटो : self
इससे पहले जब भारत ने पाकिस्तान से पुलवामा हमले का बदला ले लिया तो फिर से सिद्धू ने ट्वीट किया था । नवजोत सिद्धू ने लिखा, 'लोहा लोहे को काटता है, आग आग को काटती है, सांप जब डंक मारता है, उसका एंटीडोट विष ही है, आतंकियों का विनाश अनिवार्य है । भारतीय वायु सेना की जय हो @IAF_MCC' सिद्धू के इस ट्वीट पर भी लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया । एक यूजर ने लिखा था, 'अपने यार को फोन करके पूछ लो- सब ठीक है या नहीं'। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा था, 'गद्दार' । 

लोहा लोहे को काटता है,
आग आग को काटती है,
सांप जब डंक मारता है, उसका एंटीडोट विष ही है,

आतंकियों का विनाश अनिवार्य है|

भारतीय वायु सेना की जय हो @IAF_MCC
जय हिन्द 🇮🇳 जय हिन्द की सेना 🇮🇳

— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) February 26, 2019
 

In the war of right & wrong,
You can not afford to be neutral,
The war against terror outfits is spot on...
Bravo Indian Air Force @IAF_MCC
Jai Hind 🇮🇳

— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) February 26, 2019
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kapil Sharma Navjot Singh Sidhu - फोटो : file photo
बता दें कि 26 फरवरी को तड़के करीब 3.30 बजे भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर आतंकी कैंप को ध्वस्त कर दिया था। खबरों की मानें तो वायुसेना के विमान ने आतंकी कैंप पर एक हजार किलोग्राम के बम गिराए थे। जिसमें आतंकी कैंप पूरी तरह से ध्वस्त हो गए। नवजोत सिंह सिद्धू ने पुलवामा हमले को लेकर कहा था- 'कुछ लोगों की करतूत के लिए पूरे देश को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है।' इसी बयान पर विवाद खड़ा हुआ और दर्शकों ने उन्हें बायकॉट कर दिया । चैनल भी नहीं चाहता था कि किसी विवाद की वजह से शो की टीआरपी पर प्रभाव पड़े इसलिए सिद्धू की जगह अर्चना पूरन सिंह शो को जज करने लगी थीं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें