फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान का टीवी शो दर्शकों को नहीं आया पसंद, इन 3 वजह से रूठ गए दर्शक

Fri, 15 Jun 2018 06:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Dus Ka Dum
सलमान खान भले ही बॉलीवुड की रेस में आगे हों, मगर टीवी पर उनका दम निकलता जा रहा है। उनको शो '10 का दम' के पहले एपिसोड को सिर्फ 1.1 रेटिंग मिली। यह 'बिग बॉस- 11' की तुलना में बहुत कम है। अब इस शो की टीआरपी इतनी गिर चुकी है कि इसे ब्रॉडकास्ट ऑडिएंस रिसर्च काउंसिल के टॉप 10 शोज की लिस्ट में भी जगह नसीब नहीं हुई। 


 
विज्ञापन

2 of 5
Dus Ka Dum
खराब टाइम स्लॉट
विशेषज्ञों का कहना है कि चैनल (सोनी टीवी) ने शो के प्रसारण के लिए गलत वक्त चुना। उनका मानना है कि 9 बजे के स्लॉट में चैनल वालों के पास लॉयल दर्शक हैं। फिर '10 का दम' 8:30 बजे टेलीकास्ट करने के पीछे कोई लॉजिक नहीं है। चैनल ने इससे पहले 'कौन बनेगा करोड़पति' के साथ भी यही काम किया था जिसकी वजह से उसकी रेटिंग बहुत कम आई।

 
विज्ञापन

3 of 5
दस का दम
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
जिस वक्त सलमान खान का शो '10 का दम' प्रसारित होता है, ठीक उसी वक्त पर अन्य चैनल पर फैमिली ड्रामा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टेलीकास्ट होता है। यह शो पिछले 10 सालों से टीवी दर्शकों के दिल पर राज कर रहा है। यही वजह है कि इस स्लॉट पर अन्य शोज को कम व्यूअरशिप मिलती है।

 

4 of 5
Salman Khan
फॉर्मैट
सलमान खान के शो '10 का दम' का मूल फॉर्मैट पुराना वाला ही है। हो सकता है नई पीढ़ी के दर्शक कुछ नया देखना चाहते हैं। संभवत: शो की घटती टीआरपी की एक वजह यह भी हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman khan
सलमान खान के क्विज शो 'दस का दम-3' में कुल 26 एपिसोड होंगे। इसके लिए एक्टर को कुल 78 करोड़ रुपये मिलेंगे। दिलचस्प बात यह है कि शो के चौथे सीजन यानी 'दस का दम-4' की भी तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें