फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18: भाईजान को पसंद नहीं आया चाहत पांडे की मां का बर्ताव, वीकेंड के वार पर खोली बेटी के रिश्ते की पोल

Sat, 04 Jan 2025 07:27 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में, चाहत पांडे की मां बिग बॉस 18 हाउस में आकर कई कंटेस्टेंट्स से तीखी बहस की थी। यही नहीं, उन्होंने कई कंटेस्टेंट्स को बुरे टैग भी दिए थे। भावना ने अपनी बेटी के अपमान का जवाब देते हुए अविनाश मिश्रा को 'लड़कीबाज' भी कहा था।
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान खान का विवादित शो 'बिग बॉस 18' दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। शो में चल रही कंटेस्टेंट्स के लड़ाई-झगड़ों ने इसकी टीआरपी रेटिंग में काफी इजाफा किया है। हर कोई अपने पसंदीदा प्रतियोगी को सपोर्ट करने से पीछे नहीं हट रहा है। हालांकि, अब इस मैदान में सलमान खान की भी एंट्री हो गई है। अभिनेता ने चाहत के सीक्रेट अफेयर को बुरी तरह एक्सपोज भी कर दिया है। आइए जानते हैं कि सलमान ने क्या कहा है।
विज्ञापन

2 of 5
चाहत पांडे और उनकी मां - फोटो : इंस्टाग्राम
शो में कंटेस्टेंट्स से भिड़ी थीं चाहत की मम्मी
हाल ही में, चाहत पांडे की मां बिग बॉस 18 हाउस में आकर कई कंटेस्टेंट्स से तीखी बहस की थी। यही नहीं, उन्होंने कई कंटेस्टेंट्स को बुरे टैग भी दिए थे। भावना ने अपनी बेटी के अपमान का जवाब देते हुए अविनाश मिश्रा को 'लड़कीबाज' भी कहा था। यही नहीं भावना ने ईशा पर भी शालीन को लेकर कुछ टिप्पणी की थी, जिसके कारण ईशा की मां और चाहत पांडे की मम्मी में काफी लड़ाई हुई थी।
विज्ञापन

3 of 5
चाहत पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @colorstv
भावना पांडे ने किया था यह बड़ा दावा
इन सब में सलमान के निशाने पर चाहते पांडे की निजी जिंदगी आ गई। दरअसल, भावना पांडे ने बेटी चाहत की निजी जिंदगी को लेकर कहा कि चाहत का कभी भी कोई बॉयफ्रेंड नहीं रहा है और न ही भविष्य में होगा। यही नहीं, चाहत ने भी अपनी मां का साथ देते हुए कहा कि वह अपनी मां की पसंद से ही शादी करेंगी।


4 of 5
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सलमान खान ने खोली पोल
अब एक नए प्रोमो में, सलमान खान ने पूरी बातचीत को सामने लाया है। क्लिप में सलमान चाहत के सीक्रेट रिश्ते को सामने लाते हुए नजर आ रहे हैं, जो उनकी मां के इस दावे का खंडन करता है कि उनका 'कोई बॉयफ्रेंड नहीं है।

Allu Arjun: नए लुक में नामपल्ली कोर्ट पहुंचे अल्लू अर्जुन, छोटे बाल और दाढ़ी के साथ दिखे 'पुष्पराज'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : Instagram
चाहत के सीक्रेट बॉयफ्रेंड का किया खुलासा
सलमान खान ने कहा, “आपकी मम्मी ने कहा था चाहत को ऐसे लड़के पसंद नहीं हैं, जो लड़कियों के आगे पीछे घूमे। आपकी मां ने आपको चरित्र प्रमाणपत्र दे दिया और बताया था कि तुम्हें किस तरह के लड़के पसंद हैं। इसके बाद क्लिप में एक तस्वीर दिखाई गई है, जिसमें चाहत अपने शो के सेट पर अपने 'सीक्रेट' बॉयफ्रेंड के केक के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। केक पर संदेश लिखा है: "5 साल पूरे हो गए। हैप्पी एनिवर्सरी, माय लव।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें