फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ को गालियां देकर ट्रोल हुईं देवोलीना, माहिरा-शेफाली की भिड़ंत, पांच खबरें

Wed, 13 Nov 2019 07:22 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Bigg Boss 13 - फोटो : colors tv
सलमान खान का शो बिग बॉस 13 किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है। कभी सलमान खान कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हैं तो कभी उनके साथ मस्ती करते नजर आते हैं। वहीं कभी कभी तो कंटेस्टेंट्स कुछ ऐसा कर देते हैं जिससे खबरें बन जाती हैं। ऐसे में आपको इस न्यूज कैप्सूल में बताते हैं बिग बॉस 13 की पांच खबरें...
विज्ञापन

2 of 6
Devoleena slap Shehnaz Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
ट्रोल हुईं देवोलीना
टीवी पर संस्कारी बहू का किरदार निभाकर सभी के दिल में जगह बनाने वालीं देवोलीना भट्टाचार्जी का बिग बॉस में दूसरा ही अवतार नजर आ रहा है। हाल ही में शो में देवोलीना बिग बॉस के घर में सिद्धार्थ शुक्ला पर चिल्लाती नजर आईं। हालांकि ये काम उन्होंने खुद को बाथरूम में बंद करके किया। लेकिन देवोलीना सिद्धार्थ को जोर जोर से गालियां देती नजर आईं। जिसके वजह से वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई हैं।
विज्ञापन

3 of 6
kamya punjabi
बिग बॉस पर काम्या पंजाबी का ट्वीट
बिग बॉस 13 सुर्खियों में बना हैं और ऐसे में 'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट और जानी मानी अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने भी शो को लेकर एक ट्वीट किया है। कंटेस्टेंट्स द्वारा बार बार सिद्धार्थ शुक्ला को टारगेट करने पर काम्या ने ट्वीट में लिखा, 'अरे बिग बॉस 13 वासियों, कुछ तो नया कर लो। सिद्धार्थ शुक्ला ने कितने अंडे खाए? सिद्धार्थ शुक्ला कितना काम करता है? किससे कपड़े पैक करवाता है? कितना आलसी है, मगरमच्छ है और न जाने क्या-क्या है, भैया जो भी है बस ही है अब तक।'

4 of 6
bigg boss 13 - फोटो : voot
शेफाली के पति पराग त्यागी का रिएक्शन
बिग बॉस 13 में कांटा लगा फेम गर्ल शेफाली जरीवाला कैप्टन बन गई हैं लेकिन उनके कैप्टन बनने से घर के कुछ लोगों को समस्या हो गई है। ऐसे में जहां सिद्धार्थ शुक्ला, असीम रियाज, आरती सिंह, पारस छाबड़ा और हिंदुस्तानी भाऊ शेफाली के सपोर्ट में हैं तो वहीं देवोलीना और विशाल आदित्य सिंह ने उनकी कैप्टेंसी पर सवाल उठाए। ऐसे में अब शेफाली के पति पराग त्यागी ने इस पर रिएक्ट करते हुए कहा कि घर में कैप्टन बनना बिल्कुल भी आसान नही है।आपको बैलेंस करना पड़ता है।'
विज्ञापन

5 of 6
सलमान खान और खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
खेसारी पर संभावना सेठ का रिएक्शन
बिग बॉस के घर में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भी मौजूद हैं। ऐसे में बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट संभावना सेठ ने इस पर रिएक्शन दिया है। एक इंटरव्यू में संभावना ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि खेसारी ज्यादा समय घर में टिक पाएंगे अगर वो ऐसे ही खेलते रहे तो। ये हाई टाइम है अब खेसारी को जागना होगा और गेम खेलना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mahira Sharma - फोटो : social media
माहिरा शर्मा और शेफाली जरीवाला के बीच हुई धक्का-मुक्की
बिग बॉस में लड़ाइयों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में इस लिस्ट में अब नया नाम माहिरा शर्मा और शेफाली का है। मंगलवार को बिग बॉस ने घरवालों को  'राक्षस' टास्क दिया। इस टास्क में आसीम, अरहान और विशाल को 'राक्षस' बनाया है जो एक टेंट में बंद हैं। घरवालों को उन्हें किसी भी कीमत पर टेंट के बाहर आने से रोकना है। इस टास्क में माहिरा और शेफाली भिड़ने वाली हैं। इस टास्क में ही शेफाली और माहिरा भिड़ती नजर आ रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें