फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: इन 7 सेलेब्स की एंट्री पक्की! एडल्ट फिल्मों के एक्टर के साथ नजर आएगी ये एक्ट्रेस!

Tue, 06 Aug 2019 05:29 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
salman khan bigg boss
हर बार की तरह ही इस बार भी बिग बॉस शुरू होने के पहले ही सुर्खियों में आ गया है। 'बिग बॉस 13' सितंबर में ऑन एयर होगा लेकिन इसके शुरू होने के पहले ही हलचल तेज हो गई है। ऐसे में कुछ सेलेब्स का नाम सामने आया है जिनके बारे में कहा जा रहा है कि ये इस बार शो में धमाल मचाते दिख सकते हैं। आईबी टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इन 7 सेलेब्स ने बिग बॉस का कॉन्ट्रेक्ट साइन कर लिया है।
विज्ञापन

2 of 8
मुग्धा गोडसे - फोटो : सोशल मीडिया
मुग्धा गोडसे
इस बार शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस मुग्धा गोडसे नजर आ सकती हैं। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने शो के लिए हामी भर दी है। बता दें कि मुग्धा ने फिल्म फैशन से सभी का दिल जीता था। वहीं उसके बाद वो कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। लेकिन पिछले कुछ वक्त से सिनेमा से दूर हैं।
विज्ञापन

3 of 8
siddharth shukla
सिद्धार्थ शुक्ला
बालिका वधू फेम एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के भी शो में नजर आने को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। बता दें कि सिद्धार्थ का नाम कई बार विवादों में आ चुका है।  उनपर को-एक्टर्स संग लड़ाई, गाली-गलौच, रैश ड्राईविंग और बदतमीजी के आरोप लग चुके हैं।

4 of 8
chunky pandey - फोटो : social media
चंकी पांडे
बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे का भी इस बार शो में नजर आना पक्का माना जा रहा है। बता दें कि चंकी की अपकमिंग फिल्म श्रद्धा कपूर और प्रभास स्टारर साहो है। 
विज्ञापन

5 of 8
राजपाल यादव
राजपाल यादव
बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव भी शो के कंफर्म दावेदार माने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि राजपाल ने भी शो के लिए कॉन्ट्रेक्ट साइन कर लिया है। बता दें कि हाल ही में राजपाल जेल जाने के चलते सुर्खियों में रहे थे। वहीं अपनी दमदार कॉमेडी से राजपाल ने लाखो-करोड़ों लोगों के दिल में जगह बनाई है।
विज्ञापन

6 of 8
Danny D and Mahika Sharma
माहिका शर्मा
टीवी शो 'रामायण' और 'एफआइआर' जैसे शोज में नजर आ चुकीं माहिका शर्मा भी इस बार बिग बॉस में नजर आ सकती हैं। बता दें कि माहिका का नाम एडल्ट फिल्मों के एक्टर डैनी डी के साथ जुड़ चुका है। वहीं सुनने को मिल रहा है कि डैनी भी शो का हिस्सा बन सकते हैं। गौरतलब है कि बिग बॉस 12 के लिए भी दोनों का नाम सुर्खियों में था।
विज्ञापन

7 of 8
Devoleena Bhattacharjee - फोटो : instagram
देवोलीना भट्टाचार्जी
टीवी की गोपी बहू भी इसबार शो में नजर आ सकती हैं। दरअसल टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' में गोपी बहू का किरदार निभाकर चर्चित हुईं देवोलीना भट्टाचार्जी का नाम भी शो के लिए कंफर्म माना जा रहा है।
विज्ञापन

8 of 8
Aditya Narayan
आदित्य नारायण
सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण भी इस बार शो में नजर आ सकते हैं। बता दें कि आदित्य रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी'  में भी नजर आ चुके हैं। इसके साथ ही वो कई शोज को होस्ट करते भी नजर आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें