फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा #Boycott_BigBoss, कमेंट में इस तरह भड़ास निकाल रहे लोग

Mon, 07 Oct 2019 07:53 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Bigg Boss 13 Ban - फोटो : twitter
रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) को बंद करने की मांग हो रही है। इस मांग के पीछे की वजह लड़कियों का लड़कों के साथ बेड शेयर करना है। कुछ लोग सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। बिग बॉस को बंद कराने की मांग को लेकर ट्विटर पर हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग लव जेहाद फैलाता बिग बॉस, #Boycott_BigBoss और #UnsubscribeColoursTV जैसे हैशटैग को ट्रेंड करा रहे हैं। देखिए यूजर्स किस तरह के ट्वीट करके शो को बंद कराने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Bigg Boss 13 Ban - फोटो : twitter
एक यूजर ने सलमान खान की 'बिग बॉस 13' की तस्वीर पर लाल रंग के क्रॉस का साइन बनाया हुआ है। इस तस्वीर को ट्वीट करके लिखा है-#Boycott_BigBoss
 
विज्ञापन

3 of 6
Bigg Boss 13 - फोटो : voot
अन्य यूजर ने लिखा ट्वीट करके 'बिग बॉस' को बंद कराने की मांग की। यूजर ने लिखा- 'Boycott_BigBoss #UnsubscribeColorsTv #Boycott_बिग_बॉस इस show का हमारी परंपरा व हमारे संस्कारों से कोई लेना देना नहीं है अपितु यह प्रोग्राम हमारी युवा पीढ़ी को गलत दिशा मैं लेके जा रहा हैं #बिग बॉस गंदा है और बन्द होना चाहिए।'
 

4 of 6
Bigg Boss 13 Ban - फोटो : twitter
तीसरे यूजर ने 'बिग बॉस 13' के एक टास्क की तस्वीर साझा की। यह तस्वीर उस टास्क की है जिसमें घरवाले मुंह में किसी चीज को रखकर दूसरे को पास कर रहे थे। इस तस्वीर पर पोस्ट करते हुए लिखा-'बिग बॉस को बंद कर देना चाहिए क्योंकि यह हमारी संस्कृति को चोट पहुंचा रहा है।' 
 


 
विज्ञापन

5 of 6
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
चौथे यूजर ने टीवी की एक तस्वीर साझा की। यूजर ने लिखा- 'मैं #Boycott_BigBoss करना चाहता हूं। मैं इस तरह का गंदा शो नहीं देखना चाहता। इसलिए मैंने अपने टीवी से कलर्स चैनल को हटवा दिया।' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
पांचवें यूजर ने 'बिग बॉस' और सलमान खान के ट्विटर अकाउंट की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- 'सब पैसे का खेल है लेकिन हमें इससे लड़ना होगा। कलर्स टीवी का कनेक्शन कटवा दिया है। जब टीआरपी नीचे जाएगी तो अपने आप ही शो बंद हो जाएगा।' 


यह भी पढ़ें;- 'बिग बॉस' में पहले भी हुई अश्लीलता की हदें पार, इसलिए उठी थी बंद करने की मांग
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें