फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घर बैठे सलमान खान से करें बात, साथ ही कमाएं लाखों रुपये

Sat, 17 Mar 2018 03:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड के 'दबंग खान' यानि सलमान खान जल्द की छोटे परदे पर नजर आने वाले हैं। सलमान एक बार फिर से अपना पूराना शो '10 का दम' लेकर हाजिर हो रहे हैं। उनका यह रियलिटी शो सोनी टेलीविजन पर प्रसारित होगा लेकिन इस बार का सीजन, शो में मौजूद कंटेस्टेंट के लिए ही नहीं बल्कि सलमान के फैंस और आम लोगों के लिए भी बेहद खास होने वाला है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
जी हां इस बार आम लोग भी '10 का दम' से बड़ी ही आसानी से जुड़ सकते हैं। शो में भाग लेने के लिए आपको बस कुछ निर्देशों का पालन करना होगा, इसके बाद आप भी शो से जुड़ सकते हैं और सलमान से मिल सकते हैं। बताया जा रहा है कि शो के मेकर्स शनिवार को एक एप लॉन्च करने वाले हैं जिसमें खुद का रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। एप में रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपसे शो से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। 
 
विज्ञापन

3 of 4
यह सवाल हिंदी और अंग्रेजी दोनों में होंगे। सवालों के कुल 40 लेवल होंगे जिसमें 20-20 सवाल पूछे जाएंगे। यह सभी सवाल बहुत ही आसान होंगे। इस दौरान सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले प्लेयर को '10 का दम' के ऑडिशन के लिए बुलाया जाएगा। इस ऑडिशन को क्लियर करने के बाद उसे शो में सलमान खान के साथ '10 का दम' में खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

4 of 4
बताया जा रहा है कि इस एप की तैयारी के लिए Sony Entertainment Television पूरी तरह से जुटा हुआ है। यह ऐप 18 मार्च से Sony LIV पर उपलब्ध होगा। आपको बता दें कि '10 का दम' का यह तीसरा सीजन है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें