बॉलीवुड एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर सोहेल खान जल्दी ही छोटे पर्दे पर डेब्यू करने वाले हैं। खबर है कि वह एक टीवी सीरीज में नजर आने वाले हैं। खास बात यह कि उनके इस शो को प्रोड्यूस बॉलीवुड के सुल्तान यानि सलमान खान करेंगे। रिपोर्ट की माने तो उनका यह शो महान रेस्लर 'द ग्रेट गामा' के जीवन पर आधारित होगी।
बताया जा रहा है कि सलमान ने हाल ही में एक्टर बॉबी देओल के डूबते करियर को संवारने के लिए उन्हें रेस-3 में रोल दिलवाने में अहम भूमिका निभाई थी और अब भाई सोहेल के लिए भी वह सामने आए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
puneet issar
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक इस टीवी सीरियल की कहानी पुनीत इस्सर ने लिखी है और वही डायरेक्ट भी करेंगे। बताया यह भी जा रहा है कि शो की टीम ने बीते साल पटियाला में पहले सीरीज के कुछ एपिसोड शूट भी कर लिए हैं।
विज्ञापन
3 of 5
सोहेल खान
- फोटो : self
रिपोर्ट में इस बात की जानकारी भी दी गई है कि इसे कौन से चैनल पर टेलीकास्ट किया जाएगा, इसका फैसला भी हो चुका है। शो के आगे के एपिसोड पंजाब के बाद मुंबई और लंदन के स्टेडियम में शूट किए जाएंगे।
4 of 5
the great gama
पंजाब में जन्मे गामा दुनिया के सामने उस वक्त बड़ा नाम बनकर उभरे थे जब उन्होंने स्ट्रांग मैन कॉम्पिटिशन जीता था। इसके अलावा गामा कई विदेशी पहलवानों से फाइट कर चुके हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सोहेल खान जिम में कड़ी मेहनत कर रहे हैं ताकि वह गामा की तरह तगड़े दिख सकें।