फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss : स्वामी का दावा सलमान को मारा थप्पड़, शो छोड़ सकते हैं सलमान खान

Sun, 08 Jan 2017 06:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
सुपरस्टार सलमान खान कलर्स चैनल का मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस' छोड़ सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक सलमान ये फैसला अपनी खराब हो रही छवि को देखते हुए ले सकते हैं। खबर है कि सलमान अभी तक यह शो सिर्फ इसलिए कर रहे थे क्योंकि ये उनके दिल के बहुत करीब था। लेकिन अब उन्हें ऐसा लगने लगा है कि इस शो के कारण उनकी छवि खराब हो रही है। इसी वजह से वो शो से खुद को अलग कर सकते हैं। 
विज्ञापन

Bigg Boss : स्वामी का दावा लड़कियों संग गलत काम करते हैं 'बिग बॉस', शो छोड़ सकते हैं सलमान खान

2 of 7
s - फोटो : s
वहीं स्वामी ओम ने बिग बॉस के घर से निकाले जाने के बाद सलमान खान पर कई आरोप लगाए हैं। यहां तक की स्वामी ने इंटरव्यू में ये भी कहा कि उन्होंने सलमान खान को जोरदार थप्पड़ मारा है। जब उनसे पूछा गया कि ये सब कैमरे में क्यों नहीं दिखाया गया तो उन्होंने कहा कि सलमान खान उनसे घर के स्मोकिंग रूम में गुस्से में बात कर रहे थे और स्मोकिंग रूम में कोई कैमरा नहीं होता। स्वामी ओम का इंटरव्यू देखने के लिए यहां क्लिक करें-
विज्ञापन

Bigg Boss : स्वामी का दावा लड़कियों संग गलत काम करते हैं 'बिग बॉस', शो छोड़ सकते हैं सलमान खान

3 of 7
s - फोटो : s
सूत्रों के मुताबिक स्वामी ओम का ये भी दावा है कि 'बिग बॉस' में लड़कियों का मिसयूज किया जाता है। इतना ही नहीं, ओम की मानें तो 'बिग बॉस' लड़कियों के साथ गलत काम भी करते है। स्वामी ओम ने एक इंटरव्यू में स्वामी ओम ने धमकी दी है कि अगर दो सप्ताह में उन्हें वापस नहीं बुलाया गया तो वे 'बिग बॉस' को बंद करा देंगे।

Bigg Boss : स्वामी का दावा लड़कियों संग गलत काम करते हैं 'बिग बॉस', शो छोड़ सकते हैं सलमान खान

4 of 7
आपको बता दें कि बिग बॉस सीजन 10 शुरुआत से ही विवादों से घिरा हुआ रहा है। इस सीजन में सबसे ज्यादा घर में गंदी हरकते हो रही हैं जो न सिर्फ शो के होस्ट सलमान बल्कि पूरे शो की छवि को खराब कर रहा है। 
विज्ञापन

Bigg Boss : स्वामी का दावा लड़कियों संग गलत काम करते हैं 'बिग बॉस', शो छोड़ सकते हैं सलमान खान

5 of 7
s - फोटो : s
सलमान 'बिग बॉस' को इसके चौथे सीजन से लगातार होस्ट कर रहे हैं। सिर्फ पांचवां सीजन उन्होंने अपने को एक्टर संजय दत्त के साथ मिलकर होस्ट किया था। पिछले कुछ सीजन में भी उनके शो छोड़ने की बातें सामने आईं थीं लेकिन वो सिर्फ अफवाह बनकर रह गईं। अब देखना यह है कि इस बार यह खबर कितनी सच होती है।
विज्ञापन

Bigg Boss : स्वामी का दावा लड़कियों संग गलत काम करते हैं 'बिग बॉस', शो छोड़ सकते हैं सलमान खान

6 of 7
s - फोटो : s
'बिग बॉस' के 10वें सीजन के लिए सलमान करीब 8 करोड़ रुपये प्रति एपिसोड अपनी फीस लेते हैं। वो सिर्फ वीकेंड का वार (शनिवार और रविवार) में ही नजर आते हैं। इस दौरान वो पूरे सप्ताह की बातें कंटेस्टेंट्स के साथ करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
s - फोटो : s
वहीं अटकलें लगाई जा रही हैं कि 'बिग बॉस' से निकाले जा चुके स्वामी ओमजी महाराज से परेशान होकर भी सलमान शो छोड़ सकते हैं। आपको बता दें कि घर से बाहर आने के बाद स्वामी ओम ने कई चौंकाने वाले दावे किए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें