स्वामी ओम जी ने जिस दिन से 'बिग बॉस' के घर में एंट्री ली है तब से किसी न किसी बहाने वो चर्चा में रहते हैं। एकबार फिर उन्होंने ऐसा कुछ किया कि शो के होस्ट सलमान खान दोबारा उन पर गुस्सा हो गए और सेट छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
Bigg Boss : स्वामी जी ने की कुछ ऐसी हरकत, देखकर भड़क गए सलमान
2 of 7
दरअसल एपिसोड की शुरुआत में ही सलमान खान ने सभी कंटेस्टेंट से यह जानना चाहा कि वो खलनायक की कुर्सी पर किसे बैठाना चाहेंगे। सभी ने एक सुर में स्वामी ओम जी का नाम ले लिया।
विज्ञापन
Bigg Boss : स्वामी जी ने की कुछ ऐसी हरकत, देखकर भड़क गए सलमान
3 of 7
जब सलमान ने स्वामी जी से पूछा कि क्या कारण है कि उन्हें खलनायक की कुर्सी पर बैठाने में किसी भी सदस्य ने एक सेकंड भी नहीं सोचा तो इस पर स्वामी जी का तर्क था कि सभी ने पहले से प्लानिंग की हुई थी।
Bigg Boss : स्वामी जी ने की कुछ ऐसी हरकत, देखकर भड़क गए सलमान
4 of 7
इतना ही नहीं, जब सलमान ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो वो सुनने के लिए भी तैयार नहीं हुए। अपनी ही धुन में बोलते रहे। आखिरकार सलमान भड़क गए और कहते हुए सेट से बाहर चले गए कि करते रहिए आप बात।
विज्ञापन
Bigg Boss : स्वामी जी ने की कुछ ऐसी हरकत, देखकर भड़क गए सलमान
5 of 7
हालांकि सलमान का इस तरह नाराज होकर जाना बाकी कंटेस्टेंट्स को पसंद नहीं आया। सभी ओम स्वामी पर जमकर भड़के। सभी कंटेस्टेंट्स का कहना था कि वो सात दिन सलमान का इंतजार करते हैं ताकि उन्हें कुछ सीखने को मिलेगा। लेकिन ओम जी के कारण वो भी सही से नहीं हो पाता।
विज्ञापन
Bigg Boss : स्वामी जी ने की कुछ ऐसी हरकत, देखकर भड़क गए सलमान
6 of 7
वहीं 'बिग बॉस' के घर में दोस्त बनकर रह रहे गौरव चोपड़ा और बाणी का जमकर झगड़ा हुआ। कारण सिर्फ इतना था कि गौरव ने बाणी को एग्रेसिव न होकर अच्छे से बात करने की सलाह दी थी। इस पर बाणी भड़क गईं। उन्होंने कहा कि वे पिछले 40 दिन से गौरव से ही सबसे ज्यादा बात करती हैं और अब वे ही उन्हें एग्रेसिव बता रहे हैं।