फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान इस दिन लेकर आएंगे 'दस का दम', कौन होगा शो का पहला गेस्ट यह भी जान लें

Thu, 17 May 2018 10:10 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Dus Ka Dum
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के फैंस की खुशी इन दिनों सातवें आसमान पर है। अभी वे फिल्म 'रेस-3' के ट्रेलर को लूप में देखने में बिजी ही थे कि अब एक और बड़ी खबर आ गई है। सलमान खान के टीवी गेम शो 'दस का दम' के लॉन्च की तारीख का भी ऐलान हो चुका है। 
विज्ञापन

2 of 5
Dus Ka Dum
सलमान खान का शो 'दस का दम' 4 जून से ऑन एयर होगा। यही नहीं, यह शो वीकेंड पर नहीं बल्कि सोमवार से शुक्रवार प्रसारित होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'रेस-3' की स्टार कास्ट शो के पहले एपिसोड में बतौर मेहमान नजर आएगी। बता दें कि इससे पहले 'रेस-3' के स्टार्स सलमान खान के दूसरे रियलिटी शो 'बिग बॉस-11' में भी प्रमोशन के लिए गए थे।   
विज्ञापन

3 of 5
Salman Khan
यह शो सोनी टीवी पर प्रसारित होगा। चैनल पर इस शो की वापसी को लेकर मेकर्स काफी उत्साहित हैं। सोनी टीवी के बिजनेस हेड दानिश खान ने कहा, 'मेरा हमेशा से यह मानना रहा है कि शो का डीएनए होस्ट से मेल खाना चाहिए। हम सलमान खान के बिना शो की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'यह शो ज्ञान के बारे में नहीं बल्कि जिंदगी के अनुभव पर आधारित है।'

4 of 5
Salman Khan
सलमान खान के क्विज शो 'दस का दम-3' में कुल 26 एपिसोड होंगे। इसके लिए एक्टर को 78 करोड़ रुपये मिलेंगे। पिछली बार की तरह शो के नए सीजन के कंटेस्टेंट्स सेलिब्रिटी नहीं बल्कि आम लोग होंगे। हालांकि, फिल्म प्रमोशन के लिए कुछ सेलेब्स शो का हिस्सा बनेंगे। दिलचस्प बात यह है कि शो के चौथे सीजन यानी 'दस का दम-4' की भी तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Salman khan
शो के दो प्रोमो लॉन्च हो चुके हैं। सलमान खान की सिग्नेचर लाइन 'कितने प्रतिशत भारतीय...' को भी खूब पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें