फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस पर ही गरम हो गये शिवाशीष, सलमान ने सुनाई खरी-खोटी, कर दिया शो से बाहर

Sat, 17 Nov 2018 03:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss

मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 12 में दिन ब दिन हंगामा बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में घर में कंटेस्टेंट आपे से बाहर होते जा रहे हैं। घर में रोमिल नए कैप्टन बने हैं और बिग बॉस ने उन्हें कालकोठरी के सजा के लिए एक पात्र चुनने का अधिकार दिया। रोमिल ने जेल के लिए शिवाशीष को चुना। शिवाशीष खुद का नाम सुनते ही बिदक गए और जेल जाने से मना कर दिया...

विज्ञापन

2 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss

शिवाशीष इस बात पर अड़ गए कि चाहे कुछ भी हो जाए वह जेल में नहीं जाएंगे। घरवालों ने शिवाशीष को काफी समझाया कि वह जिद ना करें लेकिन वह नहीं माने और अपने फैसले पर टिके रहे। लेकिन शिवाशीष ने हद तब पार कर दी जब उन्होंने बिग बॉस का भी कहना नहीं माना। 

विज्ञापन

3 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss

ऐसे में बिग बॉस को भी गुस्सा आ गया और उन्होंने कैप्टन रोमिल को छोड़ सभी कंटेस्टेंट को घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट कर दिया। आज रात आने वाले एपीसोड में सलमान खान ने शिवाशीष की जमकर क्लास ली और रातों-रात ही बिग बॉस का नियम तोड़ने पर उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा देते हैं।

4 of 5
big boss 12 contestant shivashish'

शिवाशीष ने अपने जोड़ीदार सौरभ पटेल के साथ शो में एंट्री ली थी। शिवाशीष का खुद का बिजनेस हैं तो वहीं उनके जोड़ीदार सौरभ एक किसान हैं। सौरभ शो से छठें हफ्ते में ही बाहर हो गए थे। ऐसे में अब शिवाशीष भी घर से बाहर होते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shivashish mishra

यह पहली बार नहीं है जब शिवाशीष का नाम किसी कंट्रोवर्सी से जुड़ा हो। इससे पहले उनके बारे में खबरे आई थीं कि शिवाशीष एक एक्टर हैं और मुंबई में काम की तलाश में भटक रहे हैं। किसी को शक ना हो इसलिए बिग बॉस में अपनी पहचान छुपाकर आए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें