फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस का दम: सलमान के सवाल पर युवती ने दिया बेबाक जवाब तो देनी पड़ी फ्री Kiss

Tue, 01 May 2018 07:47 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Salman Khan
बॉलीवुड के सुल्तान यानि सलमान खान एक बार फिर टीवी पर अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। हाल ही में सलमान खान ने ट्विटर पर अपने आने वाले रियलिटी गेम शो 'दस का दम' का नया प्रोमो रिलीज किया है जिसमें सलमान ने शो की कंटेस्टेंट सुप्रिया से एक मजेदार सवाल पूछा है। सलमान उनसे जानना चाहते हैं कि कितने प्रतिशत भारतीय लड़के, लड़कियों को पटाने के लिए इंग्लिश भाषा का इस्तेमाल करते हैं। सुप्रिया का जवाब सुनकर तो सलमान के होश ही उड़ गए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Salman Khan
दरअसल सलमान के सवाल के जवाब में सुप्रिया ने कहा कि लड़कियों को पटाने के लिए लड़के 80% इंग्लिश भाषा का इस्तेमाल करते हैं। ये बात सुनकर सलमान उनसे खुश होकर उन्हें चेक के साथ गालों पर Kiss भी दे देते हैं। 
 

 
विज्ञापन

3 of 4
Salman Khan
सलमान खान 'दस का दम' शो के साथ 9 साल के लंबे समय के बाद सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर वापसी कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस शो के टाइटल ट्रैक को मीका सिंह ने अपनी आवाज दी है। इस म्यूजिक वीडियो में सलमान खान देसी अंदाज में थिरकते नजर आएंगे। सलमान के अंदाज और मीका की आवाज वाले इस म्यूजिक वीडियो को जल्द ही रिलीज किया जाएगा।
 


 
विज्ञापन

4 of 4
Salman Khan and Jacqueline
गौरतलब है कि काला हिरण शिकार मामले में दोषी पाए जाने के बाद सलमान खान को पांच साल की सजा सुनाई गई थी। हालांकि दो दिन जोधपुर जेल में बिताने के बाद सलमान को जमानत मिल गई। फिलहाल सलमान लेह-लद्दाख की वादियों में फिल्म 'रेस 3' की शूटिंग करने में व्यस्त हैं। ये फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें