फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी कटरीना से कंटेस्टेंट्स की तीखी बहस तक, कुछ ऐसा रहा Bigg Boss 13 का प्रीमियर

Mon, 30 Sep 2019 02:12 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान और अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान 'बिग बॉस 13' के साथ छोटे पर्दे पर जानदार एंट्री कर चुके हैं। शो में 13 कंटेस्टेंट्स नजर आए, जिनमें पांच मेल कंटेस्टेंट्स रहे जबकि बाकी फीमेल कंटेस्टेंट्स। बता दें कि इस बार शो में जो कंटेस्टेंट्स आपको नजर आएंगे वो कोएना मित्रा, रश्मि देसाई, सिद्धार्थ शुक्ला, देवोलीना भट्टाचार्य, दलजीत कौर, पारस छाबड़ा, आरती सिंह, सिद्धार्थ डे, अबु मलिक, शहनाज गिल, माहिरा शर्मा, आसिम रिआज और शेफाली बग्गा हैं। इसके साथ ही बता दें कि शो में सलमान ने अमीषा पटेल को घर की मालकिन बताया। इस रिपोर्ट में संक्षिप्त में जानें  कैसा रहा बिग बॉस 13 का प्रीमियर।

विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
शो में सलमान खान ने सबसे पहले सभी मेल कंटेस्टेंट्स को जनता से रूबरू करवाया। इसके बाद सलमान ने बताया कि सभी फीमेल कंटेस्टेंट्स के आने तक उन्हें डिस्पले एरिया में रखा गया। जिसके बाद एक एक करके जब फीमेल कंटेस्टेंट्स आईं तो उन्होंने अपने अपने टास्क के मुताबिक एक एक पार्टनर चुना।
विज्ञापन

3 of 5
Bigg Boss 13 सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में सिद्धार्थ शुक्ला को सबसे ज्यादा टास्क के लिए चुना गया जबकि सबसे कम के लिए अबु मलिक का नाम सामने रहा। इसके साथ ही सलमान ने बताया कि इस बार शो में दो लोगों को एक ही बिस्तर शेयर करना पड़ेगा। जिसे सलमान ने बीएफएफ का नाम दिया, यानी बेड फ्रेंड्स फॉरएवर। 

4 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : social media
शुरुआती शो में ही कंटेस्टेंट्स के बीच नोक झोंक भी देखने को मिल गई। बता दें कि पारस छाबड़ा और आसिम रिआज के बीच जमकर बहस हो गई। इस बीच पारस ने आसिम को कहा कि झापड़ मार दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 13 - फोटो : सोशल मीडिया
शो में शेफाली बग्गा और शहनाज गिल ने एक साथ एंट्री की। लेकिन शहनाज ने लाइमलाइट लूट ली। दरअसल शहनाज ने शो में खुद को पंजाब की कटरीना कैफ बताया और ये बात सुनकर सलमान खान भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए। शहनाज ने सलमान के लिए न सिर्फ गाना गाया बल्कि साथ में डांस भी किया।

पढ़ें: BIGG BOSS 13 के घर की मालकिन बनीं अमीषा पटेल, करेंगी परेशान या खोलेंगी राज ?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें