फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: कोएना-आरती की लव लाइफ उजागर, एक बोला-मुझे बाहर करो, 5वें दिन के अपडेट

Sat, 05 Oct 2019 12:00 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बिग बॉस 13 - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान स्टारर शो बिग बॉस का 13वां सीजन जमकर सुर्खियों में है। शो का हर वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। दर्शकों को न सिर्फ शो में प्यार की नोकझोंक पसंद आ रही है बल्कि साथ ही साथ कंटेस्टेंट्स की लड़ाई को भी वो एन्जॉय कर रहे हैं। ऐसे में जानते हैं कि छठवें दिन आज के एपिसोड में क्या कुछ खास हुआ।
विज्ञापन

2 of 7
Shehnaz Kaur Gill and Paras - फोटो : voot
शहनाज और माहिरा में पारस के लिए हुई बहस
बिग बॉस के 6वें दिन के एपिसोड में दिन की शुरुआत हुई अदनान सामी के गाने- 'मुझको भी तू लिफ्ट करा दे' से। दिन शुरू होने के कुछ देर बाद ही पारस को लेकर शहनाज और माहिरा में बहस देखने को मिल गई। दरअसल माहिरा शहनाज के पास आईं और कहा कि अगर तुम्हें पारस के मुझसे बात करने को लेकर कुछ समस्या है तो साफ कर दो। इस पर शहनाज ने कहा कि मुझे कोई समस्या क्यों होगी, वो कौनसा मेरा ब्वॉयफ्रेंड है। ब्वॉयफ्रेंड शब्द सुनकर माहिरा भड़क गईं और दोनों लोगों के बीच तीखी बहस हो गई। इसके बाद माहिरा वहां से चली गईं। इसके बाद पारस ने शहनाज से कहा कि वो उसे चुनते हैं। हालांकि बाद में माहिरा के पास जाकर पारस ने कहा कि क्या ऐसे ही किसी की भी वजह से हमारा रिलेशन तोड़े दोगी तुम ?

 
विज्ञापन

3 of 7
रश्मि और सिद्धार्थ - फोटो : सोशल मीडिया
रश्मि और सिद्धार्थ शुक्ला की प्यार भरी नोकझोंक
रश्मि और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच इस बार प्यार भरी नोकझोंक भी देखने के मिली। दरअसल सिद्धार्थ ने आसिम से बात खाने को लेकर बात की तो इस पर रश्मि ने सिद्धार्थ का साथ दिया। लेकिन सिद्धार्थ ने रश्मि पर ही मजाकिया कमेंट कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच प्यार भरी नोकझोंक देखने को मिली। जिसमें रश्मि ने कहा कि तुममे थैंक्स गिविंग एटीट्यूड है। मैं तुम्हारी मदद करती हूं लेकिन तुम कभी मदद नहीं करती हो।
 

4 of 7
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
सिद्धार्थ डे और रश्मि-देवोलीना की हुई लड़ाई
एपिसोड में सिद्धार्थ डे के साथ रश्मि देसाई और देवोलीना की लड़ाई देखने के मिली। दरअसल रश्मि ने शहनाज को अपने पास बैठने के लिए बुलाया लेकिन शहनाज सिद्धार्थ डे के पास बैठने वाली थीं तो रश्मि ने कहा कि तू यहां बैठ वरना बाद में इंडस्ट्री के इतने नामचीन राइटर को ठरकी कहोगी। ठरकी शब्द सुनकर सिद्धार्थ डे भड़क गए। जिसके बाद उनके और रश्मि के बीच तीखी बहस हो गई। 
 
विज्ञापन

5 of 7
bigg boss 13 - फोटो : social media
कोएना ने बताई अपनी जिंदगी की कहानी
एपिसोड में कोएना मित्रा अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी बात करते नजर आईं। इस दौरान कोएना ने बताया कि कैसे उनका आखिरी रिलेशनशिप अच्छा नहीं था। कोएना ने कहा- वो टर्की से थे। शुरु में तो सब अच्छा था लेकिन धीरे धीरे चीजें बदलने लगी। वो बहुत पोजेसिव थे। एक बार तो मुझे मेरे घर के ही बाथरूम में बंद कर दिया था। इसके आगे कोएना ने कहा कि एक बार मजाक मजाक में उन्होंने कहा था कि तुम जब टर्की आओगे मेरे पास तो मैं तुम्हारा पासपोर्ट जला दूंगा ताकि तुम वापस न आ पाओ।
विज्ञापन

6 of 7
Aarti Singh - फोटो : voot
भावुक हुईं आरती
कोएना मित्रा के अलावा आरती भी शो में इमोशनल होती नजर आईं। आरती ने अपने डिप्रेशन के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं बीच में ऐसे फेस में आ गई थी जब मैं दो तीन महीने तक डिप्रेशन में थी। भाई कई बार रात में घर आता था क्योंकि मुझे पेनिक अटैक होता था। आरती ने आगे कहा-  भाई के पैदा होने के बाद ही मां के पेट में मैं आ गई थी। मां को कैंसर था लेकिन फिर भी मां ने मुझे जन्म दिया। सभी ने कहा था कि बच्चा गिरा दे लेकिन मां नहीं मानी। ऐसे में मैं डिप्रेशन में कैसे रह सकती थीं। वहीं एक बहुत अच्छा रिश्ता भी मेरे हाथ से निकल गया क्योंकि उन्हें पता लगा था कि मैं डिप्रेशन में हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बिग बॉस 13 - फोटो : सोशल मीडिया
लड़कों का नॉमिनेशन टास्क
बिग बॉस में पहले जहां लड़कियों का नॉमिनेशन किया गया था तो वहीं इस बार लड़कों का नॉमिनेशन किया गया। ऐसे में लड़कों का रिपोर्ट कार्ड की जिम्मेदारी लड़कियों को मिली। इसमें लड़कियों ने कुछ इस हिसाब से लड़कों को नॉमिनेट किया।

माहिरा - अबु मलिक, माहिरा ने  इसके पीछे तर्क दिया कि वो किसी के भी एक साइड के नहीं होते हैं। वो मौके के हिसाब से बदल जाते हैं।
शेफाली- सिद्धार्थ शुक्ला, शेफाली ने सिद्धार्थ को नॉमिनेट करते हुए कहा कि उन्हें बात करने की तमीज नहीं है।
शहनाज- आसिम, शहनाज ने आसिम को नॉमिनेट करते हुए कहा कि चूंकि आसिम ने टास्क में अपना 100 प्रतिशत नहीं दिया।
दलजीत- अबु मलिक, दलजीत ने अबु मलिक को नॉमिनेट करते हुए कहा कि वो काफी बायस्ड हैं और टास्क के दौरान उनका बिहेवियर ठीक नहीं था।
आरती- आसिम, आरती ने आसिम को नॉमिनेट करते हुए कहा कि आपने टास्क में जीतने की कोशिश नहीं की।
कोएना- सिद्धार्थ डे, कोएना ने सिद्धार्थ को नॉमिनेट करते हुए कहा कि  ये जब चाहते हैं तब इश्यू क्रिएट करते हैं और सोचते नहीं हैं बात करते वक्त।
देवोलीना- सिद्धार्थ डे, देवोलीना ने सिद्धार्थ डे को नॉमिनेट करते हुए कहा कि ये घमंडी हैं और सुनते नहीं हैं बात। इसके साथ ही ये झूठ भी बोलते हैं।
रश्मि- आसिम, रश्मि ने आसिम का नाम लिया और कहा कि टास्क में आपने कोशिश नहीं की और आगे जब भी आप कोशिश करें तो खुद के बारे में सिर्फ न सोचें।
गौरतलब है कि शो के प्रीमियर के दौरान अबु मलिक को एक ब्लैक रिंग मिला था। ऐसे में इस टास्क में उसका इस्तेमाल अबु के खिलाफ ही हुआ।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें