बिग बॉस 13
- फोटो : सोशल मीडिया
लड़कों का नॉमिनेशन टास्क
बिग बॉस में पहले जहां लड़कियों का नॉमिनेशन किया गया था तो वहीं इस बार लड़कों का नॉमिनेशन किया गया। ऐसे में लड़कों का रिपोर्ट कार्ड की जिम्मेदारी लड़कियों को मिली। इसमें लड़कियों ने कुछ इस हिसाब से लड़कों को नॉमिनेट किया।
माहिरा - अबु मलिक, माहिरा ने इसके पीछे तर्क दिया कि वो किसी के भी एक साइड के नहीं होते हैं। वो मौके के हिसाब से बदल जाते हैं।
शेफाली- सिद्धार्थ शुक्ला, शेफाली ने सिद्धार्थ को नॉमिनेट करते हुए कहा कि उन्हें बात करने की तमीज नहीं है।
शहनाज- आसिम, शहनाज ने आसिम को नॉमिनेट करते हुए कहा कि चूंकि आसिम ने टास्क में अपना 100 प्रतिशत नहीं दिया।
दलजीत- अबु मलिक, दलजीत ने अबु मलिक को नॉमिनेट करते हुए कहा कि वो काफी बायस्ड हैं और टास्क के दौरान उनका बिहेवियर ठीक नहीं था।
आरती- आसिम, आरती ने आसिम को नॉमिनेट करते हुए कहा कि आपने टास्क में जीतने की कोशिश नहीं की।
कोएना- सिद्धार्थ डे, कोएना ने सिद्धार्थ को नॉमिनेट करते हुए कहा कि ये जब चाहते हैं तब इश्यू क्रिएट करते हैं और सोचते नहीं हैं बात करते वक्त।
देवोलीना- सिद्धार्थ डे, देवोलीना ने सिद्धार्थ डे को नॉमिनेट करते हुए कहा कि ये घमंडी हैं और सुनते नहीं हैं बात। इसके साथ ही ये झूठ भी बोलते हैं।
रश्मि- आसिम, रश्मि ने आसिम का नाम लिया और कहा कि टास्क में आपने कोशिश नहीं की और आगे जब भी आप कोशिश करें तो खुद के बारे में सिर्फ न सोचें।
गौरतलब है कि शो के प्रीमियर के दौरान अबु मलिक को एक ब्लैक रिंग मिला था। ऐसे में इस टास्क में उसका इस्तेमाल अबु के खिलाफ ही हुआ।