फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: सलमान ने उड़ाया ढिंचैक पूजा का मजाक, बोले-ये मेरा आखिरी सीजन

Tue, 24 Oct 2017 08:47 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान
बिग बॉस के सीजन 11 में धमाकेदार एंट्री करने वाली कंटेस्टेंट ढिंचैक पूजा जब स्टेज पर पहुंची तो सलमान खान ने कुछ इस अंदाज में किया उसका वेलकम...

पढ़ें:- BIGG BOSS 11: क्यों नहीं हुई प्रियांक शर्मा की घर में एंट्री, ये है नया ट्विस्ट
 
विज्ञापन

2 of 6
बिग बॉस - फोटो : SELF
दिवाली के मौके पर रविवार को कोई भी कंटेस्टेंट घर से बेघर नहीं हुआ। हालांकि जब ढिंचैक पूजा की एंट्री हुई तो सलमान खान ने जिस तरह काफी लंबी और गहरी सांस ली, उससे ये अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं था कि वो इस एंट्री से ज्यादा खुश नहीं थे।

पढ़ें:- BIGG BOSS 11: घर में जाते ही सबने उड़ाया ढिंचैक पूजा का मजाक, अब ऐसे लेंगी बदला
विज्ञापन

3 of 6
Dhinchak pooja
इसके बाद जब उन्होंने ढिंचैक पूजा का गाना 'सेल्फी मैंने ले ली आज' सुना, तो उन्होंने पूछा कि ऑडियंस ने इस गाने को कैसे हिट कर दिया? फिर उन्होंने बात को संभालते हुए कहा कि इसे हिट नहीं, सुपरहिट होना था।

4 of 6
ढिंचैक पूजा - फोटो : SELF
बिग बॉस के मंच पर पूजा ने बताया कि उनका असली नाम पूजा जैन है, ढिंचैक पूजा उनका स्टेज नेम है। बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक ढिंचैक पूजा की घर में एंट्री होने से पहले सलमान ने पहले ढिंचैक पूजा के गाने सुने और वो ये कहने से खुद को रोक नहीं पाए कि ये बिग बॉस में उनका आखिरी सीजन है।
विज्ञापन

5 of 6
salman khan
गौरतलब है कि वैसे तो सलमान हर सीजन को बिग बॉस का आखिरी सीजन कह देते हैं, लेकिन जितनी जल्दी सीजन 11 में कहा, पहले ऐसा नहीं हुआ। शो से जु़ड़े एक सूत्र के मुताबिक शुरू में पूजा के कॅान्ट्रेक्ट में दी गई फीस से वह नाखुश थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Dhinchak pooja
​शो में टीआरपी का मीटर बढ़ाने के लिए निर्माताओं ने पूजा की फीस बढ़ाने का फैसला लिया। हालांकि अभी उनकी फीस की फिक्स जानकारी नहीं है। लेकिन ऐसी खबर है कि इस शो की सबसे महंगी कंटेस्टेंट हिना खान के बराबर या उनसे बढ़ाकर पूजा को हर वीक रहने के लिए फीस दी जाएगी। कहा जा रहा है कि हर सप्ताह के लिए पूजा को 8 लाख की फीस दी जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें