बिग बॉस 11 में आखिर वही हुआ जिसका सबको इंतजार था। ये तो खैर सभी जानते हैं कि सलमान शो में शिल्पा शिंदे को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं और इनके पीछे किसी भी कंटेस्टेंट को लताड़ लगाने में पीछे नहीं हटते...चलिए आपको बताते हैं अब कौन चढ़ा सलमान के हत्थे..
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Salman Khan
सबसे पहले आपको बता दें कि बिग बॉस सीजन 11 में सलमान की फेवरेट कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे हैं। अगर कोई घरवाला शिल्पा को कुछ कहता है तो सलमान उसकी क्लास लिए बगैर नहीं रहते हैं। ऐसा ही नजारा आज रात 16 नवबंर के शो में देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
3 of 5
Salman Khan
जी हां, जहां एक तरफ कैप्टेनसी को लेकर पूरे घर में बवाल मचा रहा वहीं तो दूसरी ओर अर्शी इस बात पर अड़ी रहीं कि वे शिल्पा को बिस्कुल भी बतौर कैप्टन नहीं देखना चाहतीं। लेकिन वीकेंड का वार में अर्शी को ये जिद भारी पड़ गई और वहीं हुआ जिसका सबको इंतजार था।
4 of 5
Arshi Khan
बता दें कि सलमान ने अर्शी से कई सवालात किए कि आखिर वे क्यों नहीं चाहती थी कि शिल्पा घर की कैप्टन बने। इस पर अर्शी ने जवाब दिया कि शिल्पा के कैप्टन बनने से वे घर में आजादी खो बैठेंगी और कुछ भी अपनी मर्जी से नहीं कर पाएंगी। इसलिए उन्होंने शिल्पा को लड़-झगड़कर कैप्टन नहीं बनने दिया।
लेकिन अर्शी का जवाब सुनने के बाद सलमान का कुछ और ही रिएक्शन आया। उन्होंने साफ-साफ कहा कि अर्शी ने शिल्पा को इसलिए कैप्टन नहीं बनने दिया क्योंकि अगर ऐसा हुआ तो अर्शी घर में अपने दोस्तों को नहीं बचा पाएंगी। सलमान का ये जवाब सुन अर्शी के होश उड़ गए।