फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरियल की इन 7 बहुओं को असल जिंदगी में अभी तक है दूल्हे का इंतजार, एक ने बच्ची को लिया गोद

Mon, 25 Mar 2019 06:43 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Tv actress - फोटो : file photo
टीवी सीरियल में कई सारी एक्ट्रेस ऐसी हैं जो शादीशुदा का रोल निभाती हैं। सीरियल में उन्हें पत्नी होने के साथ-साथ बहू, बेटी यहां तक कि दादी का किरदार भी निभाना पड़ता है। दिलचस्प बात यह है कि कई एक्ट्रेस जो सीरियल में इन सभी रिश्तों को बखूबी निभाती हैं वह असल जिंदगी में अविवाहित हैं। तो चलिए आज हम आपको टीवी की उन एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं जो सीरियल में तो शादीशुदा दिखाई गई हैं लेकिन रियल लाइफ में अभी तक कुंवारी हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
Shivangi Joshi - फोटो : Instagram
शिवांगी जोशी 
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा का रोल निभा रहीं शिवांगी जोशी की उम्र महज 20 साल है। इस सीरियल में शिवांगी जोशी बेटी, बहू और पत्नी का किरदार निभा रही हैं। हालांकि शिवांगी असल जिंदगी में शादीशुदा नहीं है। इस सीरियल में शिवांगी और कार्तिक की जोड़ी काफी पसंद की जाती है।
विज्ञापन

3 of 8
Hina Khan Kasautii Zindagi Kay 2 - फोटो : twitter
हिना खान 
हिना खान इस वक्त 'कसौटी जिंदगी की 2' सीरियल में नजर आ रही हैं। इस सीरियल में हिना खान कोमोलिका का किरदार निभा रही हैं। इस रोल के लिए हाल ही में हिना खान बेस्ट एक्ट्रेस निगेटिव रोल का 'इंडियन टेली अवॉर्ड' जीत चुकी हैं। हिना खान भी असल जिंदगी में शादीशुदा नहीं है। 

4 of 8
Avika Gor - फोटो : file photo
अविका गौर
महज 21 साल की टीवी एक्ट्रेस अविका गौर दो सीरियल में पत्नी का किरदार निभा चुकी हैं। अविका 'बालिका वधू' के अलावा 'ससुराल सिमर का' सीरियल में भी शादीशुदा का रोल निभा चुकी हैं। हालांकि असल जिंदगी में वह कुंवारी हैं।
विज्ञापन

5 of 8
Devoleena Bhattacharjee - फोटो : twitter
देवोलीना भट्टाचार्य (Devoleena Bhattacharjee)
'साथ निभाना साथिया' की एक्ट्रेस देवोलीना भी कुंवारी हैं। इस सीरियल में देवोलीना ने गोपी बहू का किरदार निभाया था। देवोलीना की उम्र 28 साल है और वह अभी तक कुंवारी हैं।
विज्ञापन

6 of 8
sakshi tanwar - फोटो : file photo
साक्षी तंवर (Sakshi Tanwar)
एकता कपूर के सीरियल 'कहानी घर घर की' से साक्षी तंवर को टेलीविजन इंडस्ट्री में पहचान मिली थी। इस सीरियल में साक्षी ने पार्वती का रोल निभाया था। इसके अलावा साक्षी ने बड़े अच्छे लगते हैं सीरियल में भी शादीशुदा महिला का रोल निभाया। कुछ महीने पहले ही साक्षी ने एक बच्ची को गोद लिया है। असल जिंदगी में उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है।
विज्ञापन

7 of 8
naagin 3 - फोटो : file photo
सुरभि ज्योति
सुरबि ज्योति इस समय टीवी सीरियल 'नागिन 3' में बेला का किरदार निभा रही हैं। इससे पहले वब कुबूल है सीरियल में भी शादीशुदा महिला का किरदार निभा चुकी हैं। हालांकि असल जिदंगी वह अविवाहित हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
sriti jha - फोटो : file photo
सृति झा
सृति झा 'कुमकुम भाग्य' सीरियल में नजर आ रही हैं। सृति की उम्र 33 साल है। इससे पहले सृति कई सारे सीरियल में नजर आ चुकी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें