फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कसौटी जिंदगी की' में हुई इस एक्टर की एंट्री, अनुराग बासु का नहीं बल्कि निभाएंगे ये किरदार

Mon, 06 Aug 2018 03:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Kasautii Zindagi Kay
एकता कपूर का फेमस शो 'कसौटी जिंदगी की' का सीक्वल आ रहा है। शो का टीजर हाल ही में जारी किया गया है। टीजर में प्रेरणा का किरदार एरिका फर्नांडीज निभा रही हैं ये तो साफ दिख रहा है लेकिन अनुराग बासु के किरदार को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। कुछ खबरों की मानें तो पार्थ समाथान अनुराग के किरदार में दिखाई देंगे।
विज्ञापन

2 of 4
kasautii zindagii kay
इसके अलावा हिना खान इस शो के फेमस करेक्टर कमोलिका का किरदार निभाएंगी। अब इस शो से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है। इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक इस सीरियल में साहिल आनंद की एंट्री हो चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक इस सीरियल में साहिल अनुराग बासु की बहन के पति का रोल निभाने वाले है।
विज्ञापन

3 of 4
Kasautii Zindagii Kay
बता दें पिछले सीजन में श्वेता तिवारी ने 'प्रेरणा' और सीजेन खान ने 'अनुराग बासु' का किरदार निभाया था। यह सीरियल स्मॉल स्क्रीन इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा टीआरपी दर्ज करने वाले सीरियल में से एक था। 'कसौटी जिंदगी की' का प्रीमियर 10 सितंबर को स्टारप्लस पर होगा।

 
विज्ञापन

4 of 4
Kasautii Zindagii Kay
'कसौटी जिंदगी की 2' स्टार प्लस पर प्रसारित होगा। यह सीरियल साल 10 साल पहले प्रसारित हुए सुपरहिट सीरियल कसौटी जिंदगी की का रीबूट वर्जन है। खबर है कि नए सीरियल में कोमोलिका का किरदार हिना खान निभाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें