फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक के दिन ही सचिन ने की थी ऐसी शर्मनाक हरकत, देख तिलमिला उठेंगी जूही परमार

Sat, 04 Aug 2018 06:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जूही परमार
पिछले महीने टीवी कपल सचिन श्रॉफ और जूही परमार ने शादी के 8 साल बाद डिवॉर्स ले लिया । तलाक के बाद जूही और सचिन ने एक-दूसरे पर आरोप भी लगाए । सचिन ने एक इंटरव्यू में कहा कि जूही ने कभी उनसे प्यार नहीं किया । वहीं जूही ने सचिन के खिलाफ एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा ।
विज्ञापन

2 of 6
जूही परमार
एक-दूसरे पर आरोप मढ़ने का सिलसिला अभी थमा नहीं है । एक पोस्ट जूही ने डाली तो सचिन कैसे पीछे रह जाते । सचिन और जूही का तलाक 25 जून को हुआ था । इसी दिन सचिन ने अपने इंस्टाग्राम पर ऐसा पोस्ट शेयर किया जो बेहद शर्मनाक है ।
विज्ञापन

3 of 6
जूही परमार
दरअसल, सचिन ने अपनी नई लग्जरी कार की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'पुराने मॉडल से दूर जाने का वक्त आ गया है । अब मेरे पास नया ब्रांड है ।' इस डबल मीनिंग कैप्शन से साफ जाहिर है कि ये जूही परमार के लिए है ।

4 of 6
जूही परमार
डिवॉर्स के बाद सचिन कार खरीदने गए या कार की डिलीवरी इसी दिन प्लान की । कार खरीदने के तुरंत बाद ही सचिन ने फोटो पोस्ट कर दी। शायद उन्हें जूही से अलग होने का दुख नहीं बल्कि खुशी थी । जबकि सचिन ने तलाक के बाद कहा था कि जूही ने कभी उनसे प्यार ही नहीं किया ।
विज्ञापन

5 of 6
जूही परमार
तलाक के बाद सचिन ने सारा दोष जूही पर मढ़ दिया था । इस बात से जूही नाराज थीं और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा, 'हमने तय किया था कि हम एक-दूसरे पर आरोप नहीं लगाएंगे । ये हमारी बेटी के लिए सबसे अच्छा था । मैंने हमेशा ही ये कहा कि इस असफल शादी के लिए हम दोनों ही जिम्मेदार हैं ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जूही परमार
'मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मेरे बयानों को इतना तोड़-मरोड़कर पेश किया जाएगा । तुमने शादी टूटने का सारा आरोप मुझपर लगा दिया । तुमने कहा कि इस रिश्ते में कोई प्यार नहीं था । तुमने कहा कि प्यार सिर्फ तुम्हारी तरफ से था । बस तुम ही प्यार करते थे मैं नहीं ।' सचिन के इस पोस्ट से जूही का गुस्सा होना लाजमी था ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें