फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'साथ निभाना साथिया' की राधा ने की सगाई, मंगेतर के साथ रोमांटिक पोज में शेयर की तस्वीर

Sun, 15 Dec 2019 04:09 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटपटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bhavini Purohit and Dhaval Dave - फोटो : instagram
'साथ निभाना साथिया' (Saath Nibhana Saathiya) में राधा का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री भाविनी पुरोहित (Bhavini Purohit) के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी हैं। भाविनी ने हाल ही में सगाई की। सगाई की तस्वीरें अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर साझा की। तस्वीरों में भाविनी मंगेतर के साथ रोमांटिक पोज देते नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Dhaval Dave and Bhavini - फोटो : instagram
भाविनी के मंगेतर का नाम धवल दवे है। भाविनी और धवल दोनों ने ही सगाई की तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की हैं। धवल और भाविनी एक दूसरे को लंबे वक्त से डेट कर थे जिसके बाद इन दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला लिया। अपने रिश्ते का आधिकारिक एलान करने के बाद भाविनी ने स्पॉटब्वॉय वेबसाइट से इंटरव्यू के दौरान अपने रिश्ते के बारे में बताया। 
विज्ञापन

3 of 5
Bhavini Purohit - फोटो : instagram
अभिनेत्री ने कहा- 'हम लोगों ने अपने रिश्ते का आधिकारिक एलान कर दिया है। गुजरातियों में सगाई पर लड़के वालों के घर लड़की वाले जाते हैं। यह अरेंज मैरिज ही है मेरे लिए, क्योंकि मेरे पापा ने हम दोनों को मिलवाया था। इसके बाद हम लोगों ने मैसेज के जरिए एक दूसरे बात करना शुरू किया।' 

4 of 5
Bhavini Purohit - फोटो : instagram
शादी के बारे में बात करते हुए भाविनी ने कहा-'फिलहाल तो शादी को लेकर अभी कुछ तारीख तय नहीं हुई है। संभव है कि अगले साल शादी करूं।' भाविनी ने अपने करियर की शुरुआत 'साथ निभाना साथिया' सीरियल से की थी। इसके बाद 'जाना न दिल से दूर' में नजर आईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bhavini Purohit - फोटो : instagram
भाविनी सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहती हैं। आए दिन वह प्रशंसकों के लिए तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में भाविनी करीबी की शादी में गई थीं जिसकी तस्वीर उन्होंने साझा की थी। इस तस्वीर में भाविनी मुस्कुराती हुई दिखाई दीं। 
 
 

Bigg Boss 13: घरवालों ने निकाली भड़ास, सलमान के सामने तीन कंटेस्टेंट्स को पड़े थप्पड़

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें