Devoleena Bhattacharjee
- फोटो : social media
गोपी बहू के 10 साल
देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने फैंस के साथ खुशखबरी साझा की। उन्होंने अपने किरदार यानी गोपी बहू के 10 साल पूरे होने की खुशी में पोस्ट शेयर करते हुए एक नोट लिखा। अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करते हुए, देवोलीना लिखती हैं, "गोपी के रूप में 10 साल। यह सिर्फ एक इत्तेफाक नहीं हो सकता। 06-06-2012 से मैंने गोपी बहू के रूप में अपनी यात्रा शुरू की थी और 06-06-2022 को फिर से गोपी के रूप में टीवी स्क्रीन्स पर वापसी करना मेरे लिए किसी ब्लेसिंग्स से कम नहीं है। मेरे इस किरदार को मिले प्यार के लिए आभार जताना मेरे लिए आसान नहीं है। मैं कुछ भी कर लूं, लेकिन साथिया और गोपी हमेशा मेरे दिल और आत्मा के करीब हैं और रहेंगे।