फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rupali Ganguly: 'वह लोगों के दुख पर खुशियां मनाती हैं', सौतेली बेटी ने फिर 'अनुपमा' के इज्जत की उधेड़ी बखिया

Tue, 05 Nov 2024 10:50 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Esha Verma: हाल ही में एक बयान में, ईशा ने कहा कि उनकी वह पोस्ट सच थी। हाल ही में, आई खबर को देखने वाले और मुझसे संपर्क करने वाले सभी लोगों का मेरा नजरिया समझने के लिए समय निकालने के लिए धन्यवाद।
विज्ञापन
1 of 5
ईशा वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @eshav.official
लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री रूपाली गांगुली अपनी सौतेली बेटी ईशा वर्मा के पुराने सोशल मीडिया पोस्ट के वायरल होने के बाद विवादों में घिर गई हैं, जिसमें उन्होंने 'अनुपमा' स्टार के खिलाफ कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्हें 'मानसिक रूप से बीमार' और 'क्रूर दिल वाली' महिला कहा है। अब इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ईशा ने कहा कि लोगों ने उन्हें समझा है। इसके लिए वह उनकी आभारी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रुपाली गांगुली और उनके पति अश्विन के वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @rupaliganguly
ईशा वर्मा ने फिर साधा निशाना
हाल ही में एक बयान में, ईशा ने कहा कि उनकी वह पोस्ट सच थी। हाल ही में, आई खबर को देखने वाले और मुझसे संपर्क करने वाले सभी लोगों का मेरा नजरिया समझने के लिए समय निकालने के लिए धन्यवाद। किसी निजी चीज को वायरल होते देखना काफी परेशान करने वाला है। यह सिर्फ एक हेडलाइन नहीं है। यह मेरी जिंदगी है, मेरा बचपन है और वह दर्द है जो मैंने तब सहा और आज भी महसूस करती हूं।"

विज्ञापन

3 of 5
रूपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम
लोगों का जताया आभार
ईशा ने आगे कहा, "मैं उन लोगों की आभारी हूं, जिन्होंने इस मामले को सम्मान के साथ देखा है। यह प्रक्रिया करने के लिए बहुत कुछ है। लेकिन मैं अपने अनुभवों के साथ खड़े होने का विकल्प चुन रही हूं, क्योंकि कुछ सच्चाइयों को सुनने की जरूरत है।"

4 of 5
रुपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम
सच्चाई सामने लेकर आएंगी ईशा
ईशा ने यह भी कहा, "हालांकि मैंने पहली बार चार साल पहले इस बारे में बात की थी, लेकिन तब से मैं बड़ी हो गई हूं, समझदार हो गई हूं, और बहुत ठीक हो गई हूं। अब खड़े होकर अपनी सच्चाई साझा करना उस ताकत को दिखाता है जो मुझे उस यात्रा में मिली है, और मेरा मानना है कि इसे बंद नहीं किया जाना चाहिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रूपाली गांगुली और अश्विन वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @rupaliganguly
दूसरों को दुख देकर खुशियां मनाती हैं रूपाली?
ईशा ने यह भी साझा किया कि वह यह सब बोलकर बहुत जोखिम उठा रही हैं। उन्होंने कहा, "मेरे पिता और उनकी पत्नी इन दावों से इनकार कर सकते हैं, लेकिन मेरा मानना है कि उनका जवाब सच्चाई के सामने आने के डर में है। ईशा ने कहा कि यह न्याय के लिए उनकी लंबी लड़ाई है और उन्होंने रूपाली पर दूसरों के दिल टूटने पर खुशियां बनाने का आरोप लगाया।"

Asim Riaz: लाल साड़ी पहन महिला बने अभिषेक कुमार, तो आसिम रियाज ने उड़ाया मजाक, बोले- आ गया अपनी औकात पर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें