फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupamaa: फिर विवादों में घिरा शो अनुपमा, इस सीन को लेकर सोशल मीडिया पर मचा बवाल, बी-ग्रेड मूवी का मिला टैग

Mon, 30 Dec 2024 12:09 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अब हाल ही में, शो के सीन को लेकर दर्शकों का गुस्सा फूट पड़ा है और शो के मेकर्स पर भारतीय संस्कृति खराब करने का आरोप भी लगा है।
विज्ञापन
1 of 5
अनुपमा टीवी शो - फोटो : इंस्टाग्राम@mealishaparveen
स्टार प्लस का शो 'अनुपमा' पिछले कुछ समय से सुर्खियां बटोर रहा है, जिसका नेतृत्व रूपाली गांगुली कर रही हैं। यह शो पिछले चार सालों से दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है और लगातार टीआरपी चार्ट पर भी नंबर वन बना हुआ है। हालांकि, अब हाल ही में, शो के सीन को लेकर दर्शकों का गुस्सा फूट पड़ा है और शो के मेकर्स पर भारतीय संस्कृति खराब करने का आरोप भी लगा है। आइए जानते हैं कि मामला क्या है।
विज्ञापन

2 of 5
अनुपमा के सेट पर रूपाली गांगुली-अलीशा परवीन - फोटो : इंस्टाग्राम
इस सीन पर मचा बवाल
हाल ही में, सोशल मीडिया पर अनुपमा का एक सीन तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में काफी ज्यादा रोमांटिक सीन दिखाया गया है, जिसमें राही और प्रेम एक कंबल ओढे साथ में रोमांस कर रहे हैं। इस सीन के वायरल होने के बाद लोगों ने इसे काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा रहा है। लोगों ने इस शो को बी-ग्रैड करार दिया है और कहा है कि अब टीवी शो भी ओटीटी में तब्दील हो रहा है।

यह खबर भी पढ़ें: Sandhya Suri Interview: भ्रष्ट पुलिस सिर्फ भारत की समस्या नहीं है, ‘संतोष’ की रिसर्च में मुझे लगे पूरे 10 साल
विज्ञापन

3 of 5
अनुपमा - फोटो : इंस्टाग्राम @rupaliganguly
लोगों का फूटा गुस्सा
एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'ये राजन शाही और शो के कलाकार मिल कर हमारी संस्कृति खराब करने पर तुले हुए हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'टीवी शो पर सेंसरशिप होनी चाहिए। यह सच में बहुत जरूरी है।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'रुपाली गांगुली का शो अब कंटेंट नहीं बल्कि ऐसे सीन दिखाकर टीआरपी बटोरेगी। बेहद खराब है ये सीन सच में।'

यह खबर भी पढ़ें: Gal Gadot: गैल गैडोट का खुलासा, चौथी बार करानी पड़ी सर्जरी, 'वंडर वुमन' बोलीं- मैं बस जीना चाहती थी

4 of 5
प्रसिद्ध टीवी शो अनुपमा - फोटो : इंस्टाग्राम@mealishaparveen
पहले भी विवादों में फंस चुके हैं निर्माता
बता दें कि निर्माता राजन शाही इससे पहले भी आलोचनाओं का शिकार हो चुके हैं। उन पर कलाकारों को बिना बताए रातोंरात शो से बाहर निकाले जाने का आरोप है। हाल ही में कुछ विवादों के कारण शो से कई कलाकारों ने एग्जिट लिया था, जिसका साफ कारण पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुपमा से निकाला गया-अलीशा परवीन - फोटो : इंस्टाग्राम@mealishaparveen
विवादों में रहीं रुपाली गांगुली
वहीं, बात करें रुपाली गांगुली की तो इस साल अभिनेत्री भी काफी सुर्खियों में रही हैं। दरअसल, उनकी सौतेली बेटी ने उनपर कई गंभीर आरोप लगाए थे। रुपाली से अपनी सौतेली बेटी ईशा को कानूनी नोटिस भेजकर 50 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें