फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीर: 'अनुपमां' फेम रुपाली गांगुली ने खरीदी महिंद्रा की नई थार, कीमत भी जान लीजिए

Fri, 02 Jul 2021 04:10 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रुपाली गांगुली - फोटो : Instagram
रुपाली गांगुली टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने छोटे पर्दे पर हर तरह के किरदार निभाए हैं जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया है। सकारात्मक किरदार से लेकर खलानियका बनने और फिर मां तक के किरदार में रुपाली गांगुली ने हर किसी को अपनी अदायगी का दीवाना बनाया है। उन्होंने साराभाई वर्सेस साराभाई में कॉमिक रोल भी किया था जो दर्शकों को काफी पसंद आया था। पर्दे पर नाम कमाने के बाद रुपाली कुछ समय के लिए गायब हो गईं थीं, लेकिन अब उन्होंने फिर से धमाकेदार कमबैक किया है। इन दिनों रुपाली अनुपमा बनकर हर किसी का मन मोह रहीं हैं। इस शो में वो एक पत्नी और मां दोनों का किरदार निभा रहीं हैं। 

रुपाली गांगुली अपने इंस्टाग्राम पर थोड़ी पहले अपने पति अश्विन वर्मा के संग एक फोटो साझा की हैं, जिसमें वह महिंद्रा की नई थार (Mahindra Thar) के साथ पोज देती हुई दिख रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रुपाली गांगुली - फोटो : Instagram
रुपाली ने इसके साथ ही देसी प्रोडक्ट्स को बढ़ावा देने का मेसेज भी दिया है। रुपाली ने महिंद्रा की थार एसयूवी खरीदी है और फोटो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'इंडियन बनो, इंडियन खरीदो, इंडियन का सपोर्ट करो।' रुपाली का यह पोस्ट वायरल हो चुका है। लोग उनकी पोस्ट पर उन्हें बधाई देते हुए कॉमेंट कर रहे हैं। इस एसयूवी की कीमत लगभग 14.16 लाख रुपये है। 
 

 
विज्ञापन

3 of 5
रुपाली गांगुली - फोटो : Instagram

इस तस्वीर में रुपाली पीले रंग के सूट सलवार में खिलखिलाती नजर आ रही हैं वहीं उनके पति पैंट-कैप्री में मुस्कुराते दिख रहे हैं। वहीं, रुपाली गांगुली को अनुपमा के किरदार में दर्शकों से ढेर सारा प्यार मिल रहा है और फैंस उनके अभिनय की तारीफ कर रहे हैं। सीरियल के अलावा रुपाली सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय भी रहती हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी प्यारी यादें करती हैं।

4 of 5
रुपाली गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों रुपाली ने अपनी गोदभराई की एक अनदेखी तस्वीर फैंस के साथ साझा की। इस तस्वीर में रुपाली बेहद प्यारी नजर आ रहीं हैं। बता दें कि रुपाली गांगुली ने सोशल मीडिया पर अपनी गोदभराई की बेहद ही प्यारी तस्वीर साझा की और साथ ही बताया कि वो अपने पति को कितना याद कर रहीं हैं। इस तस्वीर में रुपाली के चेहरे की रौनक देखते ही बन रही है। रुपाली की तस्वीर में उनके पति भी हंसते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रुपाली गांगुली - फोटो : Instagram
इस तस्वीर को साझा करने के साथ रुपाली ने लिखा, 'मैं आपको नहीं याद कर रही, बल्कि 'हमें' याद कर रही। जब आप मेरे साथ होते हैं तो मैं ऐसे ही मुस्कुराती हूं। ये मेरे गोदभराई की थ्रोबैक तस्वीर है। अब उनकी इस तस्वीर पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं। कई लोगों ने उनकी तस्वीर पर दिल वाले इमोजी बनाई। कई यूजर्स ने कहा कि रुपाली इस तस्वीर में बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें