फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rupali Ganguly: मिथुन के साथ भी काम कर चुकी हैं 'अनुपमा', जानें रूपाली गांगुली की जिंदगी की खास बातें

Tue, 05 Apr 2022 11:35 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रूपाली गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी सीरियल से 'अनुपमा' के रूप में लोगों के दिलों पर राज कर रही रूपाली गांगुली आज (पांच अप्रैल) अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। अपने अभिनय के दम पर रूपाली ने घर-घर में पहचान बनाई। वह काफी समय से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। उन्होंने अनुपमा से पहले भी कई टीवी सीरियलों और फिल्मों में काम किया, लेकिन जो पहचान उन्हें राजन शाही के इस शो से मिली, वह अपनेआप में काबिल-ए-तारीफ है। अपने दमदार अभिनय से उन्होंने साबित किया है कि उम्र से कला पर कोई असर नहीं पड़ता। उनके जन्मदिन पर हम आज उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें बता रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
रूपाली गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
बंगाली परिवार से हैं रूपाली 
पांच अप्रैल 1977 को कोलकाता में जन्मी रूपाली गांगुली थिएटर आर्टिस्ट रह चुकी हैं। वह बंगाली हिंदू परिवार से ताल्लुक रखती हैं। रूपाली के पिता अनिल गांगुली निर्देशक थे। रूपाली ने स्कूलिंग के बाद होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया और थिएटर से भी जुड़ गईं।
विज्ञापन

3 of 6
मिथुन के साथ रूपाली गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
छोटी सी उम्र में किया इंडस्ट्री में डेब्यू
अनुपमा से लोगों का दिल जीतने वाली रूपाली के वैसे तो लाखों फैंस हैं, लेकिन यह बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि उन्होंने महज सात साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। उस वक्त रूपाली ने अपने पिता की फिल्म 'साहेब' से इंडस्ट्री में कदम रखा। इस फिल्म में रूपाली ने अनिल कपूर, अमृता सिंह, राखी गुलजार, सुरेश चटवाल जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया। इसके बाद उन्होंने 1987 में मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म 'मेरा यार, मेरा दुश्मन' में अभिनय किया।  

4 of 6
फिल्म 'दो आंखें बारह हाथ' में रूपाली गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
गोविंदा की हीरोइन भी रह चुकी हैं अनुपमा
मिथुन के साथ अभिनय करने के बाद रूपाली ने फिल्मों से दूरी बना ली। हालांकि, 10 साल बाद उन्होंने फिर फिल्मों का रुख किया और 1997 में गोविंदा स्टारर फिल्म 'दो आंखें, बारह हाथ' में काम किया। इसके बाद भी रूपाली ने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें वह पहचान नहीं मिली, जो वह चाहती थीं। 
विज्ञापन

5 of 6
रूपाली गांगुली, रत्ना पाठक - फोटो : social media
रूपाली को ऐसे मिली शोहरत
फिल्मों में किस्मत अजमाने के बाद रूपाली ने टीवी इंडस्ट्री का रुख किया, जहां उन्होंने सफलता का स्वाद चखा। साल 2000 में सीरियल 'सुकन्या' से रूपाली ने टीवी के सफर की शुरुआत की, जिसके बाद उन्होंने कई सीरियल में काम किया। इनमें 'दिल है कि मानता नहीं', 'जिंदगी तेरी मेरी कहानी', 'संजीवनी' जैसे सीरियल शामिल हैं। हालांकि, उन्हें असली पहचान 2004 में प्रसारित हुए सिटकॉम 'साराभाई वर्सेस साराभाई' से मिली। इस मशहूर कॉमेडी सीरियल में उन्होंने मोनिशा साराभाई बनकर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
परिवार के साथ रूपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम
2020 में अनुपमा से धमाकेदार वापसी
अनुपमा उर्फ रूपाली गांगुली ने छह फरवरी साल 2013 में बिजनेसमैन आश्विन के. वर्मा से शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम रुद्रांश है। शादी के बाद 43 साल की उम्र में टीवी पर अनुपमा का किरदार निभाना रूपाली के लिए चुनौतीपूर्ण था और वह जोखिम नहीं उठाना चाहती थीं। उनके लाइफ पार्टनर आश्विन ने उन्हें प्रेरित किया, जिसके बाद उनकी एक्टिंग का जादू लोगों पर चढ़ गया। 2020 में शुरू हुए इस शो को लोगों का इतना प्यार मिलेगा, शायद इस बात की उम्मीद किसी को भी नहीं थीं, रूपाली को भी नहीं। लेकिन इस शो की दीवानगी इतनी है कि जबसे यह शुरू हुआ है, तब से टीआरपी रेटिंग में टॉप पर काबिज है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें