टीवी स्टार रुपाली गांगुली जिन्हें 'अनुपमा' सीरियल के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने सेट पर वसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की है। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर उन्होंने इस पूजा और समारोह की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है।
पोस्ट पर लिखी ऐसी बात
रुपाली गांगुली ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा- सरस्वती पूजा वसंत पंचमी, ऑफिशियली मेरे फेवरेट दिन पर मेरा फेवरेट पीला कलर पहनकर आए। वो भी मेरे अनुपमा के सेट पर, सब बहुत भाग दौड़ भरा रहा लेकिन खुशी थी मां सरस्वती की पूजा के लिए। बोलो- बोलो सरस्वती माई की जै, साथ ही मेरी मासी का जन्मदिन भी है।
खास दिन पर सबने पहने पीले कपड़े
रुपाली ने इस दिन को खास बनाते हुए सेट पर पूजा की। वसंत पंचमी पर सभी सितारे पीले कपड़े पहने नजर आए। रुपाली ने भी पीली साड़ी में अपनी तस्वीर शेयर की है। सेट पर पीले रंग का ही डेकोरेशन भी किया गया है।
टीआरपी रेटिंग में नंबर वन है 'अनुपमा'
टीवी पर अनुपमा शो टीआरपी के मामले में नंबर वन पर बना हुआ है। इस शो में कुछ दिन पहले सामने आई टीवी सीरियल की टीआरपी लिस्ट में चौथे नंबर पर रूपाली गांगुली का सीरियल ‘अनुपमा’ रहा। इस पर सीरियल के प्रोड्यूसर राजन शाही ने कहा- ‘टीआरपी सभी के लिए मायने रखती है, चाहे एक्टर्स हों या क्रिएटर्स। लोग कहते हैं कि टीआरपी उनके लिए मायने नहीं रखती है, मगर मेरे लिए टीआरपी मायने रखती है। मैं अच्छा कंटेंट देने में यकीन करता हूं। हमारे प्रोडक्शन ने पहले भी उतार-चढ़ाव का समय देखा है। टीआरपी में भी बदलाव होता है।’
फैंस ने की रुपाली की तारीफ
रुपाली गांगुली की तस्वीरों को फैंस ने पसंद किया है। फैंस ने रुपाली के लुक और साड़ी की तारीफ की है। साथ ही उन्हें फैंस ने वसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी हैं।