फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 साल पहले इस टीवी एक्ट्रेस ने की थी दूसरी शादी, अब आ रही पति संग मनमुटाव की खबरें

Tue, 09 Apr 2019 03:49 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Megha Gupta and Siddhant Karnick - फोटो : file photo
जूही परमार और चाहत खन्ना के बाद अब इस टीवी कपल की जिंदगी में कुछ ठीक न होने की खबरें आ रही हैं। इस टीवी कपल का नाम सिद्धांत कर्णिक (Siddhant Karnick) और मेघा गुप्ता (Megha Gupta) है। खबरों की मानें तो इन दोनों कपल के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। यहां तक कि दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर भी अनफॉलो कर दिया। 
विज्ञापन

2 of 5
Megha Gupta and Siddhant Karnick - फोटो : instagram
सिद्धांत और मेघा ने साल 2016 में कोर्ट मैरिज की थी। कहा जा रहा है कि निजी जिंदगी में दोनों के बीच मनमुटाव है। इन दोनों कपल ने एक साथ की कोई भी तस्वीर दिसंबर 2018 के बाद साझा नहीं की है। जब एक मीडिया हाउस ने इन दोनों से बात करने की कोशिश की तो दोनों का जवाब हैरान करने वाला था।
विज्ञापन

3 of 5
Megha Gupta and Siddhant Karnick - फोटो : instagram
सिद्धांत ने कहा- 'इतना कुछ नहीं है' वहीं मेघा ने कहा- 'इस बारे में मेरे पास कहने को कुछ भी नहीं है।' मेघा की कार्तिक के साथ यह दूसरी शादी है। इससे पहले मेघा ने फेम के मालिक आदित्य श्रॉफ से शादी की थी। खबरों की मानें तो मेघा टीवी एक्टर नमन शॉ को भी डेट कर चुकी हैं।' 

4 of 5
Megha Gupta - फोटो : instagram
मेघा गुप्ता कई सारे सीरियल कर चुकी हैं। इन सीरियल्स में कुमकुम, काव्यांजलि, ममता, मैं तेरी परछाई हूं, आहट, यहां मैं घर घर खेली और प्यार तूने क्या किया सीरियल शामिल हैं। इसके अलावा रियलिटी शो 'नच बलिए' में भी हिस्सा ले चुकी हैं। वहीं सिद्धांत कर्णिक भी टीवी का चर्चित चेहरा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Megha Gupta and Siddhant Karnick - फोटो : instagram
सिद्धांत कर्णिक ने अपने करियर की शुरुआत 'रेमिक्स' से की थी। इसमें उन्होंने अर्जुन का रोल निभाया था। इसके अलावा किस्मत, माही वे, रिश्ते डॉट कॉम, प्यार की ये एक कहानी, आसमान से आगे, ये है आशिकी, गुस्ताख दिल में भी नजर आ चुके हैं। आखिरी बार सिद्धांत 'काल भैरव रहस्य 2' में केमियो में नजर आए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें