kapil and shahrukh
- फोटो : twitter
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक कपिल शर्मा 'द कपिल शर्मा शो' लेकर वापस आ रहे हैं। यह इस शो का दूसरा सीजन होगा। सूत्रों की मानें तो यह शो 23 दिसंबर से ऑनएयर हो जाएगा। जिसके पहले मेहमान शाहरुख खान हो सकते हैं। दरअसल, शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' 21 दिसंबर को रिलीज हो रही हैं ऐसे में शाहरुख इस फिल्म को प्रमोट करने आ सकते हैं।