फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या सच में 'बिग बॉस 13' के लिए 400 करोड़ ले रहे सलमान? हर एपिसोड की रकम जान चौंक जाएंगे

Sat, 22 Jun 2019 06:25 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan bigg boss
'बिग बॉस' हमेशा कंटेस्टेंट और सलमान खान (Salman Khan) की फीस की वजह से चर्चा में रहता है। बीते सीजन ऐसी खबरें आई थी कि सलमान ने एक एपिसोड के 11 से 14 करोड़ रुपए चार्ज किए थे। वहीं इस बार भी सलमान खान की फीस को लेकर खबरों का बाजार गरम है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दंबग खान ने इस बार दोगुना फीस चार्ज की है। इस बात का खुलासा हाल ही में एक रिपोर्ट में हुआ।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 11, सलमान - फोटो : file photo
'बिग बॉस' से जुड़ी खबर की जानकारी देने वाले 'द खबरी' अकाउंट से एक ट्वीट किया गया है। इस ट्वीट में सलमान खान की फीस को लेकर बड़ा खुलासा किया गया। इस ट्वीट के मुताबिक रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस के बिजनेस को बढ़ाने का फैसला किया है। 'नच बलिए 9' और कपिल शर्मा के शो के बाद सलमान खान ने 'बिग बॉस' के मेकर्स (एंडमॉल शाइन और कलर्स टीवी) के साथ मिलकर काम करने का फैसला किया है। 
 

 
विज्ञापन

3 of 5
Salman Khan Bigg Boss - फोटो : file photo
इस ट्वीट के मुताबिक सलमान खान 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13)  के लिए 400 करोड़ रुपए लेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान शो के लिए 31 करोड़ रुपए एक एपिसोड के लेंगे। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस वीकेंड के दो एपिसोड के सलमान को 31 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। खबरों की मानें तो कुल 13 वीकेंड होंगे। इस हिसाब से सलमान कुल 400 करोड़ रुपए लेंगे। हालांकि अभी तक सलमान की फीस को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई भी बयान नहीं आया है। 

4 of 5
बिग बॉस - फोटो : file photo
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'बिग बॉस' के मेकर्स शो को सितंबर-अक्टूबर के बीच में शुरू करना चाहते हैं। कहा जा रहा है कि इस बार का सीजन 29 सितंबर से ऑनएयर हो सकता है। वहीं शो का ग्रैंड फिनाले 12 जनवरी, 2020 कहा जा रहा है। बिग बॉस में कंटेस्टेंट को लेकर भी कई नाम सामने आए हैं। IB टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से 23 कंटेस्टेंट्स के नामों की लिस्ट लीक होने का दावा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 13 - फोटो : instagram
खबरों के मुताबिक, जरीन खान, चंकी पांडे, वरीना हुसैन, देवोलीना भट्टाचार्जी, अंकिता लोखंडे समेत कई सितारों को शो में भागीदार बनने की संभावना है। इन स्टार्स के अलावा विजेंदर सिंह, सोनल चौहान, सिद्धार्थ शुक्ला, मेकअप आर्टिस्ट फैजी के नाम भी चर्चा में है। हालांकि अभी तक इन कंटेस्टेंट के नाम पर मुहर नहीं लगी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें