फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता कपूर के इन 2 स्टार्स के अफेयर की खबरें तेज, सेट पर बिता रहे ऐसे समय

Sun, 31 Mar 2019 12:59 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Erica Fernandes and Parth Samthaan - फोटो : twitter
'कसौटी जिंदगी की 2' (Kasautii Zindagii Kay 2) में इन दिनों पार्थ सामथान (Parth Samthaan) और एरिका फर्नांडिस (Erica Fernandes) से जुड़ी बड़ी खबर आ रही हैं। कहा जा रहा है कि पार्थ और एरिका के बीच बात दोस्ती से आगे बढ़ रही है। खबरों की मानें तो पार्थ और एरिका एक दूसरे के लिए कुछ खास महसूस करने लगे हैं। हालांकि इन दोनों की बढ़ती नजदीकियों की खबर पहले भी आई थी वहीं अब फिर से इन खबरों ने जोर पकड़ा है। 
विज्ञापन

2 of 5
Erica Fernandes and Parth Samthaan - फोटो : instagram
पार्थ सामथान (Parth Samthaan) और एरिका फर्नांडिस (Erica Fernandes) की फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर बहुत है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस मामले में पार्थ और एरिका से भी बात करने की कोशिश की गई लेकिन दोनों की तरफ से कुछ भी रिस्पांस नहीं मिला। सेट पर इस तरह से एक्टर्स के बीच नजदीकियां बढ़ना या फिर रिलेशनशिप में आना कोई बड़ी बात नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 5
Erica Fernandes and Parth Samthaan - फोटो : twitter
इससे पहले 'कसौटी जिंदगी की पार्ट 1' के को स्टार्स श्वेता तिवारी और सीजेन खान का भी अफेयर चर्चा में रहा था। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चला था और दोनों अलग हो गए थे। उस वक्त ऐसी खबरें आई थीं कि ब्रेकअप के बाद दोनों का सेट पर कई बार झगड़ा भी हुआ था जिसकी वजह से शूटिंग कई बार देरी से हुई। 

4 of 5
Kasautii Zindagii Kay - फोटो : file photo
श्वेता और अपने अफेयर की बात सीजेन खान ने एक इंटरव्यू के दौरान भी कबूली थी। उस वक्त सीजेन खान ने कहा था - 'हां, लेकिन अब यह बीत चुका है। मैं इससे आगे बढ़ गया हूं। बीते कुछ साल में बहुत कुछ हुआ। मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता। बस इतना कहना चाहता हूं कि श्वेता तिवारी मेरी पहली और आखिरी गलती थीं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kasautii Zindagii Kay 2 - फोटो : instagram
यह देखना होगा कि एरिका फर्नांडिस (Erica Fernandes) और पार्थ सामथान (Parth Samthaan) के अफेयर की खबरें कितनी सच है। एरिका फर्नांडिस 'कुछ रंग प्यार के' सीरियल से चर्चा में आई थीं। इस सीरियल में एरिका और शहीर शेख की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई थी। यहां तक कि एरिका और शहीर शेख के अफेयर की बात भी कही जा रही थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें