Priya Bathija
- फोटो : instagram
खबरों की मानें तो प्रिया ने अपने आप को वैनिटी वैन में भी बंद कर लिया था। पिंकविला से बात करते हुए प्रिया ने इन बातों को झुठला दिया। प्रिया ने कहा- 'यह पूरी तरह से झूठ है। मैं ऐसी इंसान नहीं हूं, जो खुद को वैनिटी वैन में बंद करके रोए। अगर मोहित ने गलत तरीके से छुआ होता तो मैं थप्पड़ मार देती। इस बात में कोई सच्चाई नहीं है।' आपको बता दें, कुछ दिन पहले टीना दत्ता ने मिड डे से बात करते हुए मोहित पर इंटीमेट सीन के दौरान गलत तरह से छूने का आरोप लगाया था।